दिल दहला देगी इस लड़की की कहानी, ब्वायफ्रेंड ने दोस्तों संग किया सामुहिक दुष्कर्म, फिर होटल-मैनेजर ने भी बनाया हवस का शिकार, बाद में स्पा सेंटर को बेचा
This girl's story will shock you. Her boyfriend and friends gang-raped her, then the hotel manager also raped her, and later sold her to a spa center.

Crime News : पहले बॉयफ्रेंड ने किया गैंगरेप, फिर होटल मैनेजर-मालिक ने भी किया रेप बाद में स्पा सेंटर को बेच दिया। लड़की के किडनैपिंग मामले में बड़ा ही सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला यूपी के गोरखपुर जिले का है। 19 दिनों से लापता 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद किया, लेकिन उसकी आपबीती ने एक संगठित अपराध, देह व्यापार और सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर आरोपों को उजागर कर दिया है।
पूरे मामले की शुरुआत 5 जनवरी से होती है, जब किशोरी अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसी दिन गोरक्षनाथ थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। माता-पिता लगातार थाने के चक्कर लगाते रहे और बेटी की सलामती की गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस को किशोरी तक पहुंचने में करीब 19 दिन लग गए। आखिरकार 20 जनवरी को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली, जिसके आधार पर नौसढ़ इलाके के एक होटल से किशोरी को बरामद किया गया।
जब किशोरी ने पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाई, तो पूरा मामला एक संगठित अपराध और देह व्यापार के नेटवर्क की ओर इशारा करने लगा। किशोरी ने बताया कि वह पिछले करीब छह महीनों से शाहपुर क्षेत्र के रहने वाले एक किशोर के संपर्क में थी। 5 जनवरी को वही प्रेमी उसे बहला-फुसलाकर घर से अपने साथ ले गया।
आरोप है कि प्रेमी उसे गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ लगातार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। तीन दिन बाद, जब प्रेमी का मन भर गया, तो वह किशोरी को उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया।
इसके बाद किशोरी की तकलीफें और बढ़ गईं। होटल में अकेली और असहाय किशोरी को देखकर होटल मालिक अभय सिंह और होटल मैनेजर आदर्श पांडे ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया। किशोरी के आरोपों के मुताबिक, इन दोनों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, बाद में इन लोगों ने मिलकर उसे बड़हलगंज के एक स्पा सेंटर संचालक को बेच दिया।
स्पा सेंटर में भी किशोरी को लगातार प्रताड़ना झेलनी पड़ी। स्पा सेंटर के मैनेजर अंकित पर भी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने बताया कि जब लगातार हो रही हिंसा के कारण उसकी तबीयत खराब होने लगी, तो आरोपियों ने उसे दवाइयां खिलानी शुरू कर दीं और नशे की हालत में भी उसके साथ जबरदस्ती की जाती रही। बाद में उसे नौसढ़ के एक अन्य होटल में छिपाकर रखा गया, जहां से पुलिस ने उसे बरामद किया।
किशोरी की बरामदगी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें होटल मैनेजर आदर्श पांडे, होटल मालिक अभय सिंह, स्पा सेंटर मैनेजर अंकित और मुख्य आरोपी प्रेमी शामिल हैं। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर में दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराएं और जोड़ी जाएंगी।









