सरकार का बड़ा तोहफा, युवाओं को मिलेगी मुफ्त IAS और PCS की कोचिंग, इस तरह से कर सकते हैं आवेदन

A big gift from the government, youth will get free IAS and PCS coaching, this is how you can apply.

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा छात्रों को निःशुल्क आईएएस/पीसीएस आवासीय कोचिंग में दाखिला करानेकीघोषणाकीहै। अगस्त 2026 से संचालित होने वाली आवासीय कोचिंग योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा. इसको लेकर छात्रों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है.

865 सीटों पर मिलेगा प्रशिक्षण, 25 प्रतिशत सीटें लेटरल एंट्री के लिए आरक्षित 

प्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों के लिए कुल 865 सीटें निर्धारित हैं. इनमें से 25 प्रतिशत सीटें ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित हैं जो लेटरल एंट्री के माध्यम से प्री परीक्षा क्वालीफाई कर चुके हैं. इससे उन छात्रों को भी बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा, जिन्होंने प्रतियोगी परीक्षा के प्रारंभिक चरण में सफलता प्राप्त कर ली है और मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं.

इच्छुक अभ्यर्थी 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं इसके बाद 5 जुलाई को मुख्या परीक्षा होगी. इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को आवासीय कोचिंग के माध्यम से तैयारी कराई जाएगी.

आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती होती है. सरकार की निःशुल्क कोचिंग योजना इन युवाओं के लिए राहत लेकर आई है. योजना का मुख्या उद्देश्य प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल बनाना है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *