झारखंड विधानसभा : सत्र की कार्यवाही में हुआ फेरबदल, सर्वदलीय समिति में बनी राय, बजट सत्र को लेकर इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Jharkhand Assembly: Session proceedings altered, all-party committee forms consensus, discusses issues related to budget session

पुलिस और कुख्यात एटीएम फ्रॉड आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। ताबड़तोड़ फायरिंग में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
Crime News : मुठभेड़ के दौरान ASI को गोली लगी है। गंभीर स्थिति मे ASI को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमा एक्शन में हैं। पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गयी।
घटना बेला थाना क्षेत्र की है, जहां कुख्यात एटीएम फ्रॉड आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बेला थाने में पदस्थापित एएसआई विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी पप्पू साहनी को भी गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
ATM फ्राड के साथ हुआ इनकाउंटर
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा शातिर एटीएम फ्रॉड आरोपी पप्पू साहनी बेला थाना क्षेत्र में मौजूद है। आरोपी के खिलाफ एटीएम धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। सूचना मिलते ही बेला थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से इलाके में घेराबंदी की।
बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, खुद को घिरा देख पप्पू साहनी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
एएसआई के पेट में लगी गोली
मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली एएसआई विकास कुमार के पेट में जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। विकास कुमार मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के उंधा गांव के निवासी हैं और बेला थाने में मुंशी का कार्यभार भी संभाल रहे थे। पुलिसकर्मी के घायल होते ही टीम के अन्य सदस्यों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
पुलिस की जवाबी फायरिंग
आत्मरक्षा और आरोपी को भागने से रोकने के लिए पुलिस ने तत्काल जवाबी फायरिंग की। इस दौरान मुख्य आरोपी पप्पू साहनी को भी गोली लगी। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में दबोच लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह, एटीएम फ्रॉड नेटवर्क और संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि आरोपी संगठित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।
अस्पताल पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही मुजफ्फरपुर रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी निजी अस्पताल पहुंचे और घायल एएसआई का हालचाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों से बातचीत कर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।









