एक बीबी के दो-दो पतियों में लत्तम-जूता, बीच सड़क पर हुआ हंगामा, सामने आयी अजीबोगरीब कहानी, वीडियो हुआ वायरल….

A fight broke out between two husbands of one wife, a ruckus broke out in the middle of the road, a strange story came to light, the video went viral....

बीच सड़क पर एक बीबी के लिए दो पति आपस में भिड़ गये। दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। लात-घूंसे और बेल्ट से हुई इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। महिला को लेकर दोनों युवकों ने खुद को पति बताया, जिससे मामला और उलझ गया।

Crime News : एक बड़ा ही अजीबोगरीब और सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला को लेकर दो युवकों के बीच सड़क पर ही जबरदस्त मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे और बात यहां तक पहुंच गई कि एक युवक ने दूसरे पर बेल्ट से हमला कर दिया।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर का है। इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक एक महिला पर दो लोगों ने बीबी का हक जताने लगे थे, इसलिए विवाद शुरू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक महिला एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिजनौर नगर पालिका चौक के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। उनमें से एक युवक ने महिला को अपनी पत्नी बताते हुए उसके साथ मौजूद युवक पर आपत्ति जताई। युवक का कहना था कि महिला उसकी पत्नी है और उसके बावजूद वह किसी दूसरे युवक के साथ घूम रही है।

इस बात को लेकर पहले दोनों युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, विवाद के दौरान गाली-गलौज भी हुई और माहौल तेजी से गरमाने लगा।

देखते ही देखते यह कहासुनी हाथापाई में बदल गई। दोनों युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े और सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई।मामले को और उलझाते हुए बाद में पहुंचे युवक ने दावा किया कि महिला उसकी पत्नी है और दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है।

उसने यह भी कहा कि पति-पत्नी के बीच मतभेद जरूर हैं, लेकिन अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर, महिला ने मौके पर मौजूद लोगों के सामने साफ तौर पर कहा कि जिस युवक के साथ वह मोटरसाइकिल पर आई थी, वही उसका पति है।महिला और दोनों युवकों के अलग-अलग दावों ने वहां मौजूद लोगों को भी हैरानी में डाल दिया।

स्थानीय लोग इस घटना को “एक पत्नी-दो पति” वाले अजीबोगरीब विवाद के रूप में देख रहे हैं। दोनों पक्षों के दावों के चलते विवाद और बढ़ता चला गया।मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे पर बेल्ट से हमला किया, जिससे स्थिति और ज्यादा तनावपूर्ण हो गई।

सरेआम हो रही इस लड़ाई को देखकर नगर पालिका चौक पर भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में आए युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे।

Related Articles