इस बैंक ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली बंपर वैकेंसी, जाने क्या होगी सैलरी और कैसे कर सकते हैं आवेदन
This bank has announced a massive number of vacancies for graduates; find out the salary details and how to apply.

इक्षुक अभ्यर्थियों के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 20 जुलाई से शुरू हो चुकी है. बता दें की आवेदन की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2026 है.
GEN, OBC और EWS कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 1180 रुपये है. वहीं, SC, ST और PwBD कैटेगरी के लिए यह फीस 590 रुपये रखी गई है.
आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की आयु न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए.अभ्यर्थियों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- pnb.bank.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment सेक्शन में आएंगे.
- इसके बाद RECRUITMENT OF LOCAL BANK OFFICERS UNDER HRP 2026-27 के लिंक पर क्लिक करेंगे.
- अब Click Here to Apply पर जाएंगे.
- इसके बाद मांगी गई डिटेल्स भरकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा.
- लास्ट में फीस जमा करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और आवेदन का प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
सिलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन एग्जाम, भाषा दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू की इस तीन प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसमें सैलरी 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.









