तीन साल में तीन-तीन शादियां, फिर बीबियों ने ही मिलकर भेजवा दिया जेल, पति बोला, जैसी बीबी चाह रहा था, वो मिल ही नहीं रही थी…
Three marriages in three years, then the wives got him sent to jail, the husband said, I was not getting the kind of wife I wanted...

Crime News : तीन साल में तीन शादियां करने वाले कृष्ण कन्हैया को उसकी बीबियों ने ही जेल भेजवा दिया है। पत्नियों ने एक साथ मिलकर अपने पति के खिलाफ मोर्चा खोला और फिर थाने जाकर पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। मामला गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र का है।
हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने पहली और दूसरी पत्नी को बिना तलाक दिए ही तीसरी शादी रचा ली। दोनों पत्नियों से एक-एक बच्चा भी है। इस मामले में शुक्रवार को पहली और दूसरी पत्नी मीरगंज थाने पहुंचीं और अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति पिंटू बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला मीरगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति ने पूछताछ के दौरान अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए अजीब तर्क दिया। उसने कहा कि उसे पत्नी में जैसे गुण चाहिए थे, वह नहीं मिले, इसलिए “मजबूरी में” उसे तीन शादियां करनी पड़ीं। हालांकि पुलिस ने उसके इस बयान को कानून की नजर में असंगत बताया है।
पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पहली पत्नी ने बताया कि उसकी शादी 2 दिसंबर 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से पिंटू बरनवाल से हुई थी। शादी धूमधाम से मैरिज हॉल में संपन्न हुई थी। विवाह में उसके पिता ने दहेज के रूप में 3 लाख रुपये नकद, 20 ग्राम की सोने की चेन, 15 ग्राम की सोने की अंगूठी और घर का पूरा सामान दिया था।
पहली पत्नी के अनुसार, शादी के अगले दिन यानी 3 दिसंबर को वह ससुराल गई। करीब छह महीने तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद पति का व्यवहार बदल गया। वह आए दिन मारपीट करने लगा। शादी के आठ महीने बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद वह मायके में रहने लगी। इसके बाद पति से उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया।
महिला ने बताया कि बाद में उसे जानकारी मिली कि पति ने तीसरी शादी भी कर ली है। इससे पहले दूसरी शादी की खबर मिलने पर उसने जून 2024 में मीरगंज थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। उस समय पुलिस ने पिंटू, उसकी मां और बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था।
दूसरी पत्नी ने भी खोला उत्पीड़न का राज
आरोपी की दूसरी पत्नी प्रिया, जो सीवान जिले की रहने वाली है, ने भी थाने में बयान दर्ज कराया। उसने बताया कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2024 को पिंटू से परिवार की सहमति से हुई थी। शुरुआत में कुछ महीनों तक पति का व्यवहार ठीक रहा, लेकिन जुलाई 2024 से वह पैसों की मांग करने लगा।
प्रिया के मुताबिक, पिंटू उसे मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव डालता था। एक-दो बार उसने अपने पिता से पैसे मांगकर पति को दिए भी, लेकिन सितंबर 2024 के बाद उसने पैसे मांगने से इनकार कर दिया। इसके बाद पिंटू, उसकी मां और बहन तीनों मिलकर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करने लगे।
करीब दो महीने तक यह सब सहने के बाद मायके वालों ने आकर उसे अपने साथ ले गए।मीरगंज थाना पुलिस ने दोनों पत्नियों की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना तलाक दिए दूसरी और तीसरी शादी करना कानूनन अपराध है।









