दो शिक्षिका सहित तीन शिक्षक की मौत: सड़क हादसों में दो शिक्षिका व एक शिक्षक दंपत्ति की गयी जान, शिक्षा जगत में शोक की लहर…

Three teachers, including two female teachers, died in road accidents; a wave of mourning gripped the education world.

तीन हादसों में दो शिक्षिका व एक शिक्षक सहित चार लोगों की मौत हो गयी। शिक्षकों की हुइ इस मौत से शिक्षा जगत में शोक का माहौल है। वहीं परिजनों को शव सुपूर्द कर दिया गया है, जहां से सभी की अत्योष्ठी की तैयारी चल रही है।

Teacher Death : अलग-अलग हादसों में तीन शिक्षक सहित चार लोगों की मौत है। हादसे में मृतकों में दो शिक्षिका और एक शिक्षक दंपत्ति शामिल हैं। घटना के बाद शिक्षा जगत में शोक का माहौर है।

बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन शिक्षकों की मौत हो गई। इन घटनाओं ने न केवल परिजनों बल्कि विद्यालय परिवारों और स्थानीय समुदायों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

खगड़िया में शिक्षिका की हुई मौत
पहली घटना बिहार के खगड़िया जिले से जुड़ी है। चौथम प्रखंड स्थित मोहनपुर मुसहरी प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका पूजा कुमारी का सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, पूजा कुमारी बुधवार को अपने पति के साथ बाइक से इलाज के लिए जा रही थीं। खिड़नियां ढाला के समीप अचानक बाइक से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गुरुवार शाम जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

मेरठ में शिक्षिका की स्कूल से लौटने के दौरान मौत
जबकि दूसरी दुखद घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुई। जानी थाना क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय चोबला की इंचार्ज अध्यापिका कुसुम लता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह स्कूल की छुट्टी के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थीं।

नगला जमालपुर गांव के पास अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह वाहन के नीचे दब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुसुम लता के असामयिक निधन से विद्यालय स्टाफ और परिवार में गहरा दुख है। उनके पति महेंद्र सिंह बीएसएफ में इंस्पेक्टर हैं। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है।

डुंगरपुर में शिक्षक दंपत्ति की गयी जान
वहीं तीसरी घटना राजस्थान के डूंगरपुर जिले में सामने आई। कोतवाली थाना क्षेत्र में बोरी गांव के पास गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में शिक्षक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल परिजन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, सरकारी शिक्षक मगनलाल खराड़ी अपनी पत्नी विमला खराड़ी और रिश्तेदार ललिता के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान बोरी मोड़ के पास उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रोले से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मगनलाल और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल ललिता को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। एक ही परिवार में हुई तीन मौतों से पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

Related Articles