JPSC-JSSC गड़बड़ी में दो शिक्षक फरार, गिरफ्तारी के लिए फिर छापेमारी; घर से मिले थे परीक्षा से जुड़े दस्तावेज

Two teachers absconding in JPSC-JSSC irregularities; fresh raids conducted for their arrest; exam-related documents had been found at their homes.

JPSC Scam। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में फरार दो शिक्षक अब तक जांच टीम की पकड़ से बाहर है। लगातार छापेमारी का दौर चल रहा है, लेकिन दो शिक्षक अभी भी फरार है। दरअसल जेपीएससी-जेएसएससी घोटाले में पलामू के दो शिक्षक पुलिस की रडार पर हैं।

 

बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षकों की गिरफ्तारी के लिए सीआईडी और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एक सप्ताह के भीतर दोनों शिक्षकों के घर पर दूसरी बार छापेमारी की गई, लेकिन दोनों आरोपी मौके से फरार मिले।

 

JPSC-JSSC मामले में शिक्षक बने जांच के केंद्र में

घोटाले में आरोपी बनाए गए दोनों शिक्षक फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सीआईडी और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम उनकी तलाश में लगातार अभियान चला रही है। पुलिस के लिए दोनों शिक्षकों की गिरफ्तारी इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे पहले हुई छापेमारी में एक शिक्षक के घर से JPSC और JSSC से संबंधित कई दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई थी।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन दस्तावेजों का परीक्षा में कथित गड़बड़ी से क्या संबंध है और दोनों शिक्षकों की भूमिका किस स्तर तक रही है।

 

एक सप्ताह में दूसरी बार घरों पर पहुंची टीम

दोनों शिक्षकों की गिरफ्तारी के लिए सीआईडी और पलामू पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार छापेमारी की है। इससे पहले 12 अगस्त को भी संयुक्त टीम ने दोनों के घरों पर दबिश दी थी, लेकिन उस समय भी दोनों शिक्षक घर पर नहीं मिले थे।इससे पहले 3 अगस्त को मेदिनीनगर और नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में भी सीआईडी और पलामू पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की थी।

 

शिक्षक संतोष के घर से मिले थे कई दस्तावेज

आपको बता दें कि 3 अगस्त की कार्रवाई के दौरान शिक्षक संतोष कुमार सिंह के नौडीहा बाजार और मेदिनीनगर के हमीदगंज स्थित घर पर छापेमारी की गई थी। पुलिस के अनुसार, यहां से JPSC और JSSC से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए गए थे।इसी दौरान मेदिनीनगर के हनुमान नगर में शिक्षक रविशंकर के घर पर भी संयुक्त टीम ने छापेमारी की थी।अब दोनों शिक्षकों से जुड़े ठिकानों और संभावित संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

 

फरार शिक्षकों की तलाश में जुटी पुलिस

मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि दोनों आरोपियों के घर पर छापेमारी की गई है और दोनों शिक्षक फरार चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्रवाई में सीआईडी और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी।पुलिस अब दोनों शिक्षकों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर नजर रख रही है। साथ ही उनके संपर्क में रहने वाले लोगों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

 

परीक्षा गड़बड़ी की जांच में बढ़ सकता है दायरा

JPSC-JSSC से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की जांच के दौरान पलामू में दो शिक्षकों के नाम सामने आने के बाद जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है। दस्तावेजों की बरामदगी के बाद अब यह जांच महत्वपूर्ण हो गई है कि इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया था और परीक्षा से जुड़े मामले में दोनों शिक्षकों की वास्तविक भूमिका क्या थी।फिलहाल दोनों आरोपी शिक्षक फरार हैं और सीआईडी लगातार पलामू में उनकी तलाश कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मामले से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *