झारखंड में विधवा घोटाला : जिंदा पति को मृत बताकर महिलाएं कर रही है घोटाला, 14 फर्जी विधवा का हुआ खुलासा, सालों से चल रहा था फर्जीवाड़ा, प्रशासन भी रह गया हक्का-बक्का
Jharkhand widow scam: Women are committing fraud by claiming their living husbands are dead. 14 fake widows have been exposed. The fraud has been ongoing for years, leaving the administration stunned.

Jharkhand Big News: पैसे की चाहत में क्या कोई महिला अपने जिंदा पति को मृत बता सकती है? ये सिर्फ सवाल नहीं, बल्कि सौ फीसदी सच्चाई है। झारखंड में एक ऐसा प्रकरण सामने आया है, जिसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जायेगी।
झारखंड के दुमका जिले में एक नहीं,…दो नहीं, 14-14 महिलाओं ने अपने जिंदा पति को मृत बता दिया, ताकि शासन की योजना का लाभ ले सकी। जांच में खुलासा हुआ है कि ये महिलाओ 10-10 साल से फर्जीवाड़ा कर योजना के पैसे ले रही थी।
जिंदा पति को बता दिया मृत
जांच में पता चला है कि दुमका जिले की कई महिलाओं ने अपने जीवित पतियों को मृत बताकर विधवा पेंशन का लाभ उठाया। प्रशासन की जांच में अब तक 14 ऐसी महिलाएं चिह्नित की गई हैं, जो पिछले 10 वर्षों से फर्जीवाड़े से पेंशन प्राप्त कर रही थीं। मिली जानकारी के मुताबिक रानीश्वर प्रखंड में शिकायत सामने आयी थी, जिसके बाद बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने अपनी जांच टीम के साथ मोहलबना पंचायत के कदमा गांव में छापेमारी की।
प्रशासन की टीम जब हितग्राही महिला के घर पहुंची, जो सरकारी रिकॉर्ड में विधवा बताई जा रही थीं, तो वे अपने पतियों के साथ घर से बाहर निकलीं। फाइलों में इन महिलाओं को विधवा दिखाया गया था, लेकिन हकीकत में उनके पति जिंदा थे और उनके साथ रह रहे थे। प्रशासन की टीम ने पूछताछ की, तो पता चला कि ऐसे फर्जीवाड़े के पीछे पूरा गिरोह सक्रिय है।
महिलाओं ने भी स्वीकार किया कि दो दलादों ने उनके लिए पेंशन स्वीकृत कराई थी। इस फर्जीवाड़े के ऐवज में हजारों रुपये घूस लिये गये थे। जांच में अब तक 14 महिलाओं की पहचान हुई, जो पति के जिंदा रहते विधवा पेंशन उठा रही है।
जिन महिलाओं का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है, उसमें बुलुबाला दासी, चुड़की मुर्मू, मालती मुर्मू, रेखा गोराई, सुकुरमुनि सोरेन और सामदी दत्ता. विधवा पेंशन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये दिए जाते हैं। इन महिलाओं ने पिछले 10 वर्षों में लाखों रुपये गलत तरीके से प्राप्त किए हैं।
राशि की वसूली और कार्रवाई का ऐलान
प्रशासन ने मामला सामने आते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई हैष गलत तरीके से प्राप्त पेंशन राशि की पूरी वसूली कराई जाएगी. बुधवार को इन महिलाओं को नोटिस जारी किया जा रहा है। साथ ही, जिन दो बिचौलियों ने यह फर्जीवाड़ा करवाया, उनकी भी जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई किस तरह से की जा रही है, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।









