छोटे छोटे फिजूल खर्च बचाकर अप बन सकते हैं करोड़पति, जानिए कैसे करे SIP में इनवेस्ट
You can become a crorepati by saving on small, unnecessary expenses; find out how to invest in an SIP.

अक्सर हम सोचते हैं कि निवेश करने के लिए बहुत सारे पैसों की जरूरत होती है. हम अपनी रोज की चाय या पान-मसाले की लत जिस छोटे खर्च को जन्म देती है, वह असल में भविष्य की एक बड़ी पूंजी बन सकती है आइए, जानते हैं कैसे.
क्या है SIP और क्या है इसका फार्मूला ?
यह म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक तरीका है. इसमें आप हर महीने एक छोटी और निश्चित राशि निवेश करते हैं.
- आप अपनी क्षमता के अनुसार 500, 1,000 या 3,000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं.
- यह निवेश में अनुशासन लाता है, क्योंकि पैसा हर महीने अपने आप आपके खाते से कट जाता है.
- निवेश की गई राशि को प्रोफेशनल फंड मैनेजर शेयर बाजार के विभिन्न फंड्स में निवेश करते हैं, जिससे आपको बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना रहती है.
म्यूचुअल फंड में रिटर्न बैंक FD से बेहतर क्यों होता है? इसके मुख्य कारण हैं.
- जब आप लंबे समय तक निवेश करते हैं, तो आपके द्वारा कमाए गए ब्याज पर भी ब्याज मिलता है. इसे ‘ब्याज पर ब्याज’ कहते हैं, जो लंबी अवधि में निवेश को कई गुना बढ़ा देता है.
- SIP के कारण बाजार गिरते समय भी आपका निवेश जारी रहता है, जिससे आपको ‘रुपया लागत औसत’ का फायदा मिलता है.






