झारखंड: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती के लिए आपत्तिजनक फोटो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, युवती की FIR पर आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand: After befriending a woman on social media, he took objectionable photos of her and then started blackmailing her. The accused was arrested on the basis of the woman's FIR.

गुमला। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाली लड़कियों को सतर्क करने वाली खबर है। सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती कर युवती के आपत्तिजनक लेने और फिर से वायरल करने वला शातिर गिरफ्तार किया गया है। युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने के मामले में चैनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सिमडेगा जिले के केरसई थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनगढ़ा ढोढरीटोली निवासी अल बिनुस डुंगडुंग के रुप में हुई है। 20 वर्षीय युवती ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, कि युवक उसे अश्लील तस्वीर और वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर रहा है।

शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी अल बिनुस डुंगडुंग और पीड़िता के बीच साल 2022 से प्रेम संबंध था। इस दौरान आरोपी ने चुपके से पीड़िता की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे। पीड़िता का आरोप है कि 1 दिसंबर 2025 को आरोपी ने ‘Leppa Binu’ नाम की फेसबुक आईडी से उसकी फोटो और वीडियो को सार्वजनिक कर दिया।

इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना और जान से मारने की धमकी देना भी शुरू कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए चैनपुर पुलिस ने कांड संख्या 48/25 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं (78(2), 79, 351(2), 352 BNS एवं 67(A) IT Act) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles