मिसिर बेसरा समेत 5 खूंखार माओवादी धनबाद जेल भेजे गए ! रांची से धनबाद तक हाई सिक्योरिटी अलर्ट…झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता….

Dhanbad News:झारखंड पुलिस के चर्चित ‘ऑपरेशन दौरा पहाड़’ में गिरफ्तार भाकपा (माओवादी) के शीर्ष कैडर और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा समेत पांच माओवादियों को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद जेल भेज दिया गया। मंगलवार को सभी को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जंगलों से गिरफ्तार किया गया था।

रांची से धनबाद तक अभेद्य सुरक्षा घेरा

गिरफ्तारी के बाद सभी माओवादियों को पहले रांची स्थित पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। बुधवार को प्रेस वार्ता के बाद उन्हें कैदी वाहन से धनबाद लाया गया। पूरे रूट पर सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया था।

कैदी वाहन के आगे और पीछे पुलिस एवं सुरक्षा बलों की कई गाड़ियां एस्कॉर्ट कर रही थीं, ताकि रास्ते में किसी भी तरह की सुरक्षा चूक की संभावना न रहे।

मिसिर बेसरा समेत ये बड़े माओवादी गिरफ्तार

इस संयुक्त अभियान में पुलिस ने कई शीर्ष माओवादी नेताओं को गिरफ्तार किया है। इनमें शामिल हैं:

  • मिसिर बेसरा – पोलित ब्यूरो सदस्य, ₹2.20 करोड़ का इनामी
  • महनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण – आरसीएम, ₹15 लाख का इनामी
  • गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा उर्फ सौरम – एसीएम
  • दो अन्य सहयोगी माओवादी

अस्पताल बना पुलिस छावनी

धनबाद पहुंचने के बाद बरवाअड्डा थाना पुलिस सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए सीधे सदर अस्पताल ले गई। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी थी कि अस्पताल परिसर को अस्थायी पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

मेडिकल जांच के दौरान सभी माओवादियों का चेहरा ढका हुआ था। आम लोगों की आवाजाही पर नजर रखी गई और किसी को भी फोटो या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं दी गई।

मेडिकल के बाद भेजे गए धनबाद जेल

डॉक्टरों की टीम द्वारा मेडिकल परीक्षण पूरा होने के बाद सभी पांचों माओवादियों को न्यायिक हिरासत में कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद जेल भेज दिया गया।

इससे पहले रांची पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डीजीपी तदाशा मिश्रा और धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की सफलता और पूरी कार्रवाई की जानकारी साझा की।

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *