झारखंड: दुल्हन ने शादी के 24 घंटे बाद के दिया ऐसा काम, घर में मच गया कोहराम

Jharkhand: Bride did such a thing 24 hours after marriage, there was chaos in the house

Jharkhnd News: झारखंड के गिरिडीह से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। शादी के 24 घंटे के भीतर ही दुल्हन ने अपनी जान दे दी। दुल्हन का नाम सोनम कुमारी है। घटना गिरिडीह जिले के राजधनवार के तारानाखो गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सोनम की शादी कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड के चहाल गांव के सोनू कुमार पंडित से हुई थी।

 

शादी की सारी रश्म धूमधाम से हुई। शादी के बाद बुधवार की सुबह सोनम की विदाई हुई थी, लेकिन उसी दिन एक रश्म के लिए तारानाखो गांव लौटे। दूल्हा दुल्हन दोनों ने साथ में खाना भी खाया। दोनों एक दूसरे के साथ काफी वक्त भी रहे, लेकिन उसके तुरंत बाद दुल्हन अपने कमरे में चली गई और फिर वहां फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।

 

घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की मौके पर पहुंची और दुल्हन के सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

परिजनों से पूछताछ में भी अभी तक इस पूरे मामले की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। बताया जा रहा है की दुल्हन ने अपनी रजामंदी से ही शादी के लिए हामी भरी थी। बावजूद उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसे लेकर पुलिस अब परिजनों से पूछताछ के बाद ही कुछ कर पाने की स्थिति में होगी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles