झारखंड IPS प्रमोशन: IPS अवार्ड को लेकर UPSC में हुई बैठक, 9 पदों के लिए 17 अफसरों के नामों पर हुई चर्चा

Jharkhand IPS promotion: UPSC held a meeting regarding IPS awards, names of 17 officers discussed for 9 posts

Jharkhand IPS Promotion : झारखंड में राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति देने को लेकर UPSC में अहम बैठक आयोजित हुई। जानकारी के मुताबिक, बैठक में 9 रिक्त IPS पदों के लिए भेजे गए 17 अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसी बैठक में जैप-2 में पदस्थापित एक ASP की लम्बित प्रोन्नति को भी मंजूरी मिल गई है।

 

 

झारखंड में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) संवर्ग में पदोन्नति के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित प्रक्रिया सोमवार को आगे बढ़ी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में आयोजित डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक में राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारियों को IPS में पदोन्नत करने पर विचार किया गया। बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी शामिल हुए।

 

राज्य सरकार ने IPS संवर्ग के कुल 9 रिक्त पदों को भरने के लिए 17 वरिष्ठ डीएसपी (SPS अधिकारी) के नाम UPSC को अनुशंसित किए थे। सोमवार की बैठक में इन सभी नामों पर विस्तृत चर्चा हुई। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, अधिकांश नामों पर सहमति बन गई है और सूची को अंतिम रूप दिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 

एक लंबित मामले पर भी बनी सहमति

बैठक में झारखंड के जैप-2 में पदस्थापित एएसपी अविनाश कुमार के लंबित प्रोन्नति मामले पर भी विचार किया गया। काफी समय से अटकी यह पदोन्नति अंततः मंजूर कर ली गई है। सूत्रों का कहना है कि उन्हें 2020 बैच में IPS संवर्ग में शामिल किए जाने की अनुमति दे दी गई है। इससे उनके करियर में एक महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज हुई है।

 

इन नामों की प्रोन्नति पर चर्चा तेज

सूत्रों के अनुसार, जिन अधिकारियों के नाम इस प्रोन्नति सूची में प्रमुखता से उभरकर आए हैं, उनमें —

• राजेश कुमार

• दीपक कुमार

• श्रीराम समद

• रौशन गुड़िया

• राहुल देव बड़ाईक

• निशा मुर्मू

जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि सूची को लेकर अभी तक सरकार या UPSC की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अंतिम सूची जारी होने के बाद ही नामों की पुष्टि हो पाएगी।DPC के निर्णय पर UPSC की मुहर लगने के बाद गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसके बाद चयनित अधिकारी औपचारिक रूप से IPS कैडर में शामिल माने जाएंगे। सामान्यतः यह प्रक्रिया कुछ हफ्तों का समय लेती है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles