झारखंड: बीबी ने ब्वायफ्रेंड के लिए पति की दी सुपारी, 4 लाख में दो शूटर से की डील, राजधानी में गोलीबारी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा
Jharkhand: Wife hired hitmen to kill her husband for her boyfriend, striking a deal with two shooters for 4 lakh rupees; police make a major breakthrough in the shooting incident in the capital city.

रांची। बीबी ने ब्वायफ्रेंड के लिए अपने पति की ही सुपारी दे दी। पुलिस ने अब इस मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र का है, जहां चाऊमीन दुकान संचालक को गोली मारी गयी थी। पुलिस ने अब घटना का खुलासा कर दिया है।
जांच में सामने आया कि इस वारदात के पीछे कोई बाहरी रंजिश नहीं, बल्कि पत्नी का प्रेम प्रसंग और सुपारी किलिंग की साजिश थी।
इस मामले में पुलिस ने साजिशकर्ता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच में यह बात सामने आई है कि इस जानलेवा हमले के पीछे किसी गैंगवार या आपसी दुश्मनी का नहीं, बल्कि पत्नी के प्रेम प्रसंग और सुपारी किलिंग की साजिश का मामला है।
घटना 7 जनवरी 2026 की है, जब सिल्ली थाना क्षेत्र के पतराहातु गांव में हराधन महतो अपनी चाऊमीन की दुकान पर काम कर रहे थे।
उसी दौरान दो अज्ञात बदमाश दुकान पर पहुंचे और हराधन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल हराधन महतो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
घटना के समय हराधन महतो बयान देने की स्थिति में नहीं थे, इसलिए उनकी पत्नी गंगा देवी के फर्द बयान पर सिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस केस में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(2), 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 26/27/35 जोड़ी गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया, जिसमें सिल्ली थानेदार के साथ-साथ टेक्निकल टीम को भी शामिल किया गया।जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की जांच के बाद पुलिस का शक हराधन महतो की पत्नी गंगा देवी पर गया।
इसके बाद जब पुलिस ने गंगा देवी से कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गई और उसने पूरे षड्यंत्र का खुलासा कर दिया।पूछताछ में सामने आया कि गंगा देवी और कंचन महतो के समझौते से बाहर प्रेम संबंध पिछले करीब पांच वर्षों से चल रहे थे।
दोनों हराधन महतो को रास्ते से हटाना चाहते थे ताकि वे साथ रह सकें। इसी साजिश के तहत कंचन महतो ने रांची के तमाड़ इलाके के रहने वाले दो शूटर—सुनील चंद्र महतो और तारकेश्वर महतो उर्फ सोनू—को सुपारी देकर हत्या कराने की योजना बनाई।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि हराधन महतो की हत्या के लिए चार लाख रुपये में डील तय हुई थी। इस साजिश में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गंगा देवी ने खुद अपने पति की दिनचर्या की रेकी की और शूटरों को उसकी दुकान, समय और गतिविधियों की पूरी जानकारी दी।
इससे पहले भी हराधन महतो की हत्या की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए थे।
7 जनवरी को एक बार फिर से सुपारी देकर शूटरों को भेजा गया। इस बार गोली लगने के बावजूद हराधन महतो की जान बच गई। पुलिस की गहन जांच में पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।गिरफ्तार आरोपियों में गंगा देवी (33 वर्ष), कंचन महतो (25 वर्ष), सुनील चंद्र महतो (31 वर्ष) और तारकेश्वर महतो उर्फ सोनू (25 वर्ष) शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।









