रांची: बीबी के आशिक का पति ने ही कराया था मर्डर, 15 साल से चल रहा था अफेयर, पहले मारी गोली, नहीं निकली जान, तो पत्थर से कुचला

Ranchi: Husband orchestrated the murder of his wife's lover; the affair had been ongoing for 15 years. He first shot her, but when the victim died, he crushed her with a stone.

रांची। बीबी के आशिक का पति ने ही दोस्तों के साथ मिलकर काम तमाम किया था। राजधानी रांची के खेलगांव में हुए मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बहुचर्चित आशिफ अंसारी हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने दावा किया है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। पुलिस ने मृतक की कथित प्रेमिका सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक देशी कट्टा तथा अन्य सामान भी बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक आशिफ अंसारी कांटाटोली बस स्टैंड में एजेंट के रूप में कार्यरत था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आशिफ अंसारी का बिउला टोप्पो नामक महिला के साथ करीब 15 वर्षों से प्रेम संबंध था। इस संबंध को लेकर महिला के पति जॉनसन मिंज काफी नाराज चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि जॉनसन मिंज ने कई बार अपनी पत्नी को आशिफ से मिलने-जुलने से मना किया था, लेकिन दोनों के बीच संपर्क लगातार बना रहा। पुलिस के अनुसार, इसी नाराजगी और गुस्से के चलते जॉनसन मिंज ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोप है कि जॉनसन मिंज और उसके साथी पहले आशिफ अंसारी के पास पहुंचे और उस पर गोली चलाई।

गोली लगने के बाद भी जब आशिफ जीवित था, तब आरोपियों ने कथित रूप से उसे पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय पूछताछ और घटनास्थल से जुटाए गए सुरागों के आधार पर तेजी से कार्रवाई की। पुलिस ने दावा किया है कि 48 घंटे के भीतर मामले को सुलझाते हुए सभी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बिउला टोप्पो, जॉनसन मिंज, दीपक अग्रवाल, प्रिंस कुमार और प्रेम लकड़ा शामिल हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिउला टोप्पो को साक्ष्य छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह बात सामने आई कि घटना के बाद मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों और साक्ष्यों को छुपाने का प्रयास किया गया था। इसी आधार पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और घटना में प्रयुक्त अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Related Articles