मैट्रिक परीक्षा सेंटर पर छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप, मंगेतर या प्रेमी ? किसका है बच्चा, छात्रा और परिजनों की अलग-अलग दावेदारी…

A student gave birth to a child at the matriculation examination center, causing a stir. Is it her fiancé or her boyfriend? Whose child is it? The student and her family have different claims...

Crime News : मैट्रिक की परीक्षा के दौरान छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। जानकारी सामने आने के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया गया। कमाल की बात ये है कि छात्रा के इस बच्चे को लेकर मामला उलझ गया है। छात्रा के परिजनों के मुताबिक ये बच्चा उसके मंगेतर का हो सकता है, जबकि छात्रा दावा कर रही है, उसके प्रेमी ने उसे गर्भवती किया है।

पूरा मामला मध्यप्रदेश के धार जिले का है। जहां 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान एक नाबालिग छात्रा ने स्कूल के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दे दिया। जानकारी मिलते ही परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। जच्चा-बच्चा दोनों की हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि छात्रा एक प्राइवेट स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर पेपर देने पहुंची थी।

उसने करीब डेढ़ से दो घंटे तक गणित का पेपर हल किया. अचानक छात्रा ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की और वॉशरूम जाने की इजाजत मांगी। वॉशरूम जाने के कुछ देर बाद वहां से नवजात बच्चे के रोने की आवाज आई। वहां मौजूद महिला कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति देखकर दंग रह गई।

पुलिस के अनुसार छात्रा शासकीय विद्यालय की छात्रा है और बोर्ड परीक्षा के लिए पीथमपुर सेक्टर-1 स्थित निजी स्कूल में बनाए गए केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची थी। परीक्षा के दौरान उसे अचानक पेट दर्द हुआ। वह बाथरूम गई, जहां उसका प्रसव हो गया और उसने एक बालक को जन्म दिया। सूचना मिलने पर तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाई गई और छात्रा को पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

17 वर्षीय छात्रा गणित का पेपर देते समय शौचालय गई थी, लगभग 15 मिनट तक वापस न लौटने पर एक महिला कर्मचारी को उसे देखने भेजा गया, बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने बताया कि जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। घटना की सूचना मिलने पर छात्रा की मां भी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने चिकित्सकों को बताया कि उन्हें बेटी की गर्भावस्था की कोई जानकारी नहीं थी।

परिवार के अनुसार छात्रा की सगाई हो चुकी है और मंगेतर का घर आना-जाना था। स्वजन ने आशंका जताई कि नवजात मंगेतर का हो सकता है। हालांकि, पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बच्चे को अपने प्रेमी का बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

Related Articles