पेश है 12 लाख रुपये के भीतर ये दमदार SUV कार, जाने क्या है इसके खाश फीचर्स और सी कार है आपके लिए बेहतर

Here is a powerful SUV priced under ₹12 lakh; find out its key features and see if it is the right choice for you.

बाजार में 12 लाख रुपये से कम कीमत वाले SUV सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. ऐसे में वर्तमान समय में ग्राहक फीचर्स से भरपूर अपने लिए बेस्ट SUV का चयन कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कौन सी suv आपके लिए है बेहतर।

Kia Seltos

यह कार अपने बोल्ड डिजाइन, बड़ा केबिन और टेक्निक से भरपूर इंटीरियर के साथ एक प्रीमियम एहसास देती है. यह एसयूवी खासकर शहर में डेली अप-डाउन या ट्रिप करने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन मानी जाती है. इसका 1.5 लीटर वाला पेट्रोल इंजन स्मूद राइडिंग का एहसास देता है. साथ ही, इसमें आपको 10.25 इंच टचस्क्रीन, वेंटीलेटेड सीट्स और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते है . इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये है.

Renault Duster

इसका दमदार ग्राउंड क्लियरेंस और अट्रैक्टिव लुक सड़क पर रॉयल और मजबूत राइडिंग एक्सपिरियंस देता है. इसके अलावा डस्टर का 1.0 लीटर, टर्बो-पेट्रोल इंजन 100 हॉर्स पावर के साथ शहर ड्राइविंग और हाइवे पर आरामदायक राइड देता है. इसमें आपको डुअल स्क्रीन डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और 6 तरह से एडजस्ट होने वाली पावर और वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें डेली ड्राइव जैसे फीचर्स मिलते है . इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.29 लाख है.

Skoda Kushaq

स्कोडा में आपको 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 115 ps पावर जेनरेट करता है. इसके विशाल केबिन में आपको प्रीमियम फिनिशिंग के साथ वेंटीलेटेड सीटें, इलेक्ट्रिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीटें और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे.इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.66 लाख रुपये है.

Mahindra Thar

इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 300 nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें रियर व्हील ड्राइव की सुविधा मिलती है. इसके इंटीरियर में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है.इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये है.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *