WhatsApp पर अब 20 चैट कर सकेंगे PIN, WhatsApp Plus में मनचाहा मिलेगा रंग, ग्रुप चैट से लेकर मैसेजिंग का भी बदलेगा स्टाइल… जानिये क्या होने वाला है बदलाव

You can now pin up to 20 chats on WhatsApp, customize your WhatsApp Plus, and even change the style of group chats and messaging. Find out what's coming.

WhatsApp जल्द ही “WhatsApp Plus” नाम से एक नया ऑप्शनल पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर सकता है। यह प्लान एंड्रॉइड और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें विजुअल कस्टमाइजेशन और बेहतर चैट मैनेजमेंट जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे, जबकि बेसिक मैसेजिंग सेवाएं पहले की तरह फ्री रहेंगी।
________________________________________
WhatsApp Plus : दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। खबर है कि कंपनी “WhatsApp Plus” नाम से एक नया ऑप्शनल पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश करने पर काम कर रही है। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए होगा, जो ऐप के अनुभव को और ज्यादा पर्सनलाइज और एडवांस बनाना चाहते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नया प्लान एंड्रॉइड और iOS दोनों वर्जन के लिए विकसित किया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। जानकारी के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में टेस्टिंग के चरण में है।WABetaInfo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इस नए सब्सक्रिप्शन मॉडल की जानकारी साझा की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पेड मॉडल को ऐप में इंटीग्रेट करने के लिए डेवलपमेंट पर काम कर रही है।सबसे अहम बात यह है कि WhatsApp का मुख्य मैसेजिंग अनुभव पहले की तरह पूरी तरह मुफ्त रहेगा। यानी चैट मैसेज भेजना, वॉइस कॉल, वीडियो कॉल, ग्रुप चैट और ग्रुप कॉल जैसी बुनियादी सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। “WhatsApp Plus” केवल उन यूजर्स के लिए होगा, जो एक्स्ट्रा फीचर्स का लाभ उठाना चाहते हैं।

WhatsApp Plus में क्या होगा खास?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp Plus में विजुअल कस्टमाइजेशन पर खास जोर दिया जाएगा। सब्सक्राइबर्स ऐप की थीम बदल सकेंगे, इंटरफेस के रंगों को अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट कर सकेंगे और कई नए कलर ऑप्शन्स का उपयोग कर पाएंगे।
इसके अलावा, ऐप आइकन को भी कस्टमाइज करने का विकल्प मिलेगा। बताया जा रहा है कि करीब 14 नए ऐप आइकन स्टाइल्स पर काम चल रहा है, जिनमें से यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार चयन कर सकेंगे। इससे यूजर्स अपने फोन की होम स्क्रीन पर WhatsApp का अलग और यूनिक लुक दे पाएंगे।

इन फीचर्स का उद्देश्य यूजर्स को अधिक पर्सनलाइज्ड अनुभव देना है, जिससे वे ऐप के लुक और फील को अपने अनुसार ढाल सकें। यह कदम उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है, जो लंबे समय से WhatsApp में ज्यादा कस्टमाइजेशन विकल्प की मांग कर रहे थे।

हालांकि, यह साफ है कि कंपनी बेसिक सेवाओं को फ्री रखकर अपनी मौजूदा यूजर बेस को प्रभावित नहीं करना चाहती। पेड प्लान पूरी तरह वैकल्पिक होगा।अब देखना यह होगा कि WhatsApp Plus को आधिकारिक रूप से कब लॉन्च किया जाता है और इसकी कीमत क्या रखी जाती है। टेक जगत में इस संभावित फीचर को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

Related Articles