5 सरकारी शिक्षक गिरफ्तार: टूर गये थे विदेश, पार्टी के नाम पर किया ऐसा कांड, घर लौटने से पहले ही हो गयी गिरफ्तारी, अब पांचों शिक्षक के खिलाफ सस्पेंशन की तैयारी..

Five government teachers arrested: They were on a foreign tour and committed a crime in the name of a party. They were arrested before returning home. Now preparations are underway to suspend all five teachers.

पांच शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांचों शिक्षक विदेश घूमने गये थे, इस दौरान पांचों ने ऐसा कांड किया, कि घर पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार हो गये। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग एक्शन में है। गिरफ्तारी के बाद सभी के खिलाफ अब सस्पेंशन की भी तैयारी है।
________________________________________
Five Teacher Arrest : पांच शिक्षकों की एक साथ हुई गिरफ्तारी ने हड़कंप मचा दिया है। पांचों शिक्षक दूसरे देश में टूर करने गये थे, इसी दौरान पार्टी के नाम पर पांचों ने ऐसा काम किया, कि घर पहुंचने से पहले ही पांचों के हाथों में हथकड़ी लग गयी। सूचना जैसे ही शिक्षा विभाग में पहुंची, वहां भी हड़कंप मच गया। अब विभाग ने पांचों के खिलाफ एक्शन की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही पांचों के सस्पेंशन का आदेश जारी हो सकता है।

पूरा मामला Bihar के सुपौल जिला (Supaul district) की है। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित भीनगर चेक पोस्ट पर शराब के नशे में धुत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी लोग सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक बताए जा रहे हैं, जिन पर बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी होती है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी शिक्षक स्कूली बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर नेपाल लेकर गए थे।

लेकिन इस दौरान इन्होंने अपनी जिम्मेदारी को नजरअंदाज करते हुए वहां शराब पार्टी कर ली। जब ये सभी शिक्षक बच्चों के साथ वापस भारत लौट रहे थे, तभी बॉर्डर पर तैनात मद्य निषेध विभाग की टीम ने सघन जांच के दौरान इन्हें रोक लिया।जांच के दौरान अधिकारियों को इन पांचों के व्यवहार में असामान्यता नजर आई।

इसके बाद ब्रेथ एनालाइजर के जरिए जांच की गई, जिसमें सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार शिक्षकों की पहचान मधेपुरा और खगड़िया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासियों के रूप में हुई है। इनमें इंग्लिश कुमार और धीरेन्द्र कुमार सरकारी स्कूलों में शिक्षक हैं, जबकि अन्य भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

बताया जा रहा है कि सभी आरोपी बच्चों को नेपाल घुमाने के बहाने ले गए थे, लेकिन वहां उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को भूलकर शराब का सेवन किया।इस मामले पर मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर संजय प्रियदर्शी ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, जिसके तहत शराब का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है।

Related Articles