हेयर डाई से लिवर खराब होता है? जानिये एक्सपर्ट्स ने क्या दी जानकारी, जानें साइड इफेक्ट और सेफ्टी टिप्स”

Does hair dye damage the liver? Learn what experts have to say, including side effects and safety tips.

Hair dye safe or harmful for health। बालों को रंगना आज के दौर में सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल का हिस्सा है। सैलून से लेकर घर तक लोग नियमित रूप (Hair Dye Chemicals) Effectsसे हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके साथ ही एक सवाल (Hair Dye Side Effects) भी उठता है—क्या इन डाई में मौजूद केमिकल्स शरीर, खासकर लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं? इसको लेकर विशेषज्ञों ने साफ तस्वीर सामने रखी है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट? Hair Color Safety
सामान्य परिस्थितियों में हेयर डाई का इस्तेमाल सीधे तौर पर लिवर को नुकसान नहीं पहुंचाता। हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. चेतन कलाल का कहना है कि बाजार में मिलने वाले ज्यादातर हेयर डाई उत्पाद रेगुलेटेड होते हैं और स्कैल्प के जरिए इनका अवशोषण बहुत कम होता है। इसका मतलब यह है कि ये केमिकल्स इतनी मात्रा में शरीर में नहीं पहुंचते कि लिवर को गंभीर नुकसान हो सके।

क्या पूरी तरह सुरक्षित है हेयर डाई? Hair Dye Health Risks
हालांकि, यह कहना भी सही नहीं होगा कि हेयर डाई पूरी तरह जोखिम मुक्त है। कुछ दुर्लभ मामलों में लिवर डैमेज की रिपोर्ट सामने आई है, खासकर जब डाई में पैरा-फिनाइलिन डायमीन (PPD) जैसे केमिकल्स मौजूद हों। लेकिन ऐसे मामले बहुत कम होते हैं और हर व्यक्ति में अलग तरह से प्रतिक्रिया होती है।

कब बढ़ सकता है खतरा? Liver Damage Causes
डॉ. हर्षिल एस. शाह के मुताबिक, जोखिम तब बढ़ता है जब केमिकल्स ज्यादा मात्रा में शरीर में प्रवेश करते हैं। उदाहरण के लिए, अगर स्कैल्प पर घाव हो या डाई लगाते समय फ्यूम्स ज्यादा इनहेल किए जाएं, तो इसका असर बढ़ सकता है। आम तौर पर हेयर डाई से त्वचा एलर्जी जैसी समस्याएं होती हैं, जो ज्यादा गंभीर नहीं होतीं।

लिवर के लिए असली खतरा क्या? Propylene Glycol Side Effects
विशेषज्ञों का मानना है कि लिवर के लिए सबसे बड़ा खतरा हेयर डाई नहीं, बल्कि स्मोकिंग और शराब है। धूम्रपान से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, जिससे लिवर पर दबाव पड़ता है। अगर ऐसे में शरीर केमिकल्स के संपर्क में आता है, तो कुल मिलाकर नुकसान की संभावना बढ़ सकती है।

क्या किडनी पर भी पड़ता है असर? Hair dye use side effects in Hindi
कुछ रिसर्च में यह भी सामने आया है कि हेयर डाई में इस्तेमाल होने वाले प्रोपिलीन ग्लाइकॉल और रेसोरसिनॉल जैसे तत्व अधिक मात्रा में शरीर में जाने पर किडनी को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, यह स्थिति सामान्य उपयोग में बहुत कम देखने को मिलती है और आमतौर पर गलत या अत्यधिक उपयोग से जुड़ी होती है।

भारत में तेजी से बढ़ रहा हेयर डाई का चलन Hair dye and kidney damage truth
भारत में हेयर डाई का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 40% वयस्क किसी न किसी रूप में बालों को रंगते हैं। बढ़ती फैशन जागरूकता, सोशल मीडिया और बदलती लाइफस्टाइल के कारण हेयर कलर का बाजार भी तेजी से विस्तार कर रहा है।

क्या रखें सावधानी? Expert advice on hair dye safety
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हेयर डाई का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। जैसे—अच्छे ब्रांड का चयन करना, पहले पैच टेस्ट करना, और जरूरत से ज्यादा बार उपयोग से बचना। यदि किसी को पहले से लिवर या किडनी से जुड़ी समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है।

Related Articles

close