झारखंड- गोली मारकर हत्या: रेलवे कर्मचारी को गोलियों से भूना, बाइक सवार हत्यारों ने सीधे माथे पर मार दी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand: Railway employee shot dead; bike-borne assailants fired directly at his forehead; police investigating

जमशेदपुर के बागबेड़ा इलाका गोलीबारी से थर्रा उठा। देर रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। रेलवे के नए लॉबी गेट के समीप बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक रेलवे कर्मचारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

मृतक रेलवे कर्मचारी का नाम जीके मीणा है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। जीके मीणा आदित्यपुर के रहने वाले हैं। वो रेलवे में कार्यरत होने के साथ-साथ ठेकेदारी और जमीन से जुड़े कारोबार में भी सक्रिय था। रेलवे पार्किंग और अन्य ठेके से जुड़े कार्यों में उसकी भागीदारी होने की बात भी सामने आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना रविवार देर रात की है, जब जीके मीणा रेलवे के लोको पायलट लॉबी गेट की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और बेहद नजदीक से उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे उसके माथे पर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे तत्काल रेलवे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया।घटना की सूचना मिलते ही ललित मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस को मौके से एक खाली कारतूस (खोखा) बरामद हुआ है, जिसे जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश, ठेकेदारी विवाद या जमीन से जुड़े विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।इस घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles