सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम को घोषित किया झारखंड का नंबर वन जिला, क्लिक कर जाने अपने जिले की रैंकिंग
The government has declared East Singhbhum as Jharkhand's number one district in the education sector; click to check your district's ranking.

रांची। झारखंड के सभी जिलों में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा देश की प्रतिष्ठित कंसल्टिंग एजेंसी केपीएमजी द्वारा किया गया सर्वे और जारी अप्रैल-मई 2026 की जिला शिक्षा प्रदर्शन समीक्षा रिपोर्ट में पूर्वी सिंहभूम को पहला स्थान हासिल किया है. 24 जिलों के शैक्षणिक प्रदर्शन, प्रशासनिक दक्षता और बुनियादी ढांचे का आंकलन करने के बाद पूर्वी सिंहभूम को नंबर वन घोषित किया गया है.
शिक्षा विभाग की रिपोर्ट 13 मानकों के आधार पर तैयार की गई है. इसमें हाई प्रायोरिटी संकेतकों को 70 प्रतिशत और इनेबलर्स को 30 प्रतिशत महत्व दिया गया है.
यह है झारखंड के टॉप-5 जिले……
- पूर्वी सिंहभूम: 77.95 प्रतिशत (रैंक-1)
- लोहरदगा: 69.77 प्रतिशत (रैंक-2)
- रामगढ़: 68.56 प्रतिशत (रैंक-3)
- सरायकेला-खरसावां: 67.88 प्रतिशत (रैंक-4)
- दुमका: 67.31 प्रतिशत (रैंक-5)
इसके अलावा अन्य जिले दुमका, धनबाद और हजारीबाग ने पिछली सर्वे की अपेक्षा अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है.
इन जिलों का प्रदर्शन रहा खराब….
- गिरिडीह: 49.81 प्रतिशत (रैंक-22)
- गोड्डा: 46.25 प्रतिशत (रैंक-23)
- गढ़वा: 45.49 प्रतिशत (रैंक-24)
वही खूंटी और गढ़वा की रैंकिंग में पिछली सर्वे की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है.









