90 हजार रुपये से कम कीमत में आती है Hero की ये जबरदस्त बाइक, जाने क्या है इसके ख़ास फीचर्स

This impressive Hero bike is priced under ₹90,000; find out about its special features.

अगर आप अपने रोजाना के कामों, ऑफिस आने-जाने या फिर कोई भी कार्य के लिए एक ऐसी 125cc बाइक तलाश रहे हैं जो दिखने में स्टाइलिश हो, चलने में आरामदायक हो और उसका माइलेज भी शानदार हो तो Hero Glamour X आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है।

इस बाइक का पिकअप काफी अच्छा है जिससे शहर के ट्रैफिक में बार-बार गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. माइलेज की बात करें तो यह बाइक आसानी से 55 से 60 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती  है.

इसमें फुल्ली डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है जिसमें गियर पोजिशन इंडिकेटर, रियल टाइम माइलेज और सर्विस रिमाइंडर जैसी जरूरी जानकारियां मिलती हैं. इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर भी मिलता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का फीचर भी मिलता है जो अनजान रास्तों पर ड्राइव करते समय बहुत काम आता है.

इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में 5-स्टेप एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं जो टूटी-फूटी सड़कों के झटकों को आसानी से सोख लेते हैं. इसकी शुरुआती कीमत  ₹88,517 रखी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close