SI Result 2025: सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
SI Result 2025: Results for the Sub-Inspector and Platoon Commander recruitment exam released; here’s how to check.

जयपुर: लंबे समय से इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे, वे अब आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
आयोग ने लिखित परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों का परिणाम पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी किया है। इस परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होंगे।
कुल 1,015 पदों पर होगी भर्ती
आरपीएससी द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,015 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पदों का विवरण इस प्रकार है:
- सब-इंस्पेक्टर (SI): 951 पद
- प्लाटून कमांडर: 64 पद
RPSC SI Result: इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट पीडीएफ
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद सामने दिख रहे “Result (Qualified for Physical Efficiency Test) for Sub Inspector Comb. Comp. Exam – 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- उम्मीदवार इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
जल्द आयोजित होगी पीईटी (PET) परीक्षा
लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि, आयोग ने अभी पीईटी की तारीखों का आधिकारिक एलान नहीं किया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से जुड़े ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आरपीएससी की वेबसाइट चेक करते रहें।






