इस राज्य में डाक विभाग में सरकारी नौकरी पाने का आया सुनहरा मौका, 1098 पदों पर निकली भर्ती, जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन

A golden opportunity to secure a government job in the Postal Department of this state has arrived; recruitment announced for 1,098 posts—find out how to apply.

भारतीय डाक विभाग ने देशभर में ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पदों पर भर्ती निकाली है. पूरे देश भर में कुल 23,757 पदों पर वेकैंसी निकली है, जिसमें  बिहार डाक सर्किल के लिए 1098 पद तय किए गए हैं.

इक्षुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए डाक विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर 19 सितंबर तक अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. वहीं एप्लीकेशन फीस जमा करने के लिए 21 सितंबर तक का मौका रहेगा. फॉर्म भरते समय हुए गलती को ठीक करने के लिए 23 और 24 सितंबर को करेक्शन विंडो खोली जाएगी.

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले डाक विभाग के जीडीएस पोर्टल indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • इसके बाद अपनी योग्यता, 10वीं के मार्क्स और पर्सनल डिटेल्स भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें.
  • अपनी पोस्ट और सर्किल  की वरीयता चुनें.
  • तय एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें और फॉर्म फाइनल सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *