IBPS ने निकाली 6715 पदों पर भर्ती, जाने क्या होगी सैलरी और कैसे कर सकते है आवेदन
IBPS announces recruitment for 6,715 posts; find out the salary details and how to apply.

IBPS ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 6,715 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है. फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 21 जुलाई 2026 निर्धारित किया गया है.
इसके लिए ग्रैजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। हालांकि इस परीक्षा में बैठने के लिए ग्रेजुएशन में किसी न्यूनतम प्रतिशत की शर्त नहीं रखी गई है, यानी सिर्फ पास होना ही काफी है. कैंडिडेट्स की उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।
IBPS PO पोस्ट पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स कीआपकी शुरुआती बेसिक सैलरी 48,480 रुपये होती है. इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और मेडिकल जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं.
ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
- सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर Apply Online पर क्लिक करें.
- अपनी डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करके फॉर्म भर सकते हैं.
- अब अपनी जरूरी सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- फिर फीस जमा करें.
- लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें.









