राजधानी रांची सहित इन जिलों में 7 जुलाई को भारी बारिश की संभावना
Heavy rain likely in these districts, including the capital Ranchi, on July 7.

रांची। मॉनसून के झारखंड में दस्तक देने और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र से झारखंड के सभी जिलों में बारिश शुरू हो गई है.
मौसम विभाग की माने तो रांची सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में अगले तीन दिनों तक बादल छाये रहने और बारिश होने की संभावना है. सात जुलाई को गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश हो सकती है। आठ जुलाई को देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. जबकि 9 जुलाई को राज्य के कुछ जगहों पर गरज, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की अलर्ट जारी किया गया है.
लगातार हो रही बारिश से कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है.









