TET Result 2026 Update: खत्म होने वाला है 2.27 लाख उम्मीदवारों का इंतजार, शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जल्द; चेक करें कटऑफ और डाउनलोड प्रोसेस
TET Result 2026 Update: The wait for 2.27 lakh candidates is about to end; Teacher Eligibility Test results coming soon—check the cut-off and download process.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) अपनी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.govt.in पर जल्द ही परिणाम और स्कोरकार्ड जारी कर सकता है। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
2.27 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने दी परीक्षा
UPTET 2026 की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को राज्य के सभी 75 जिलों में बने विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 2,27,481 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के लगभग 2 लाख अभ्यर्थी शामिल थे। परीक्षा में पेपर 1 (प्राथमिक स्तर) और पेपर 2 (उच्च प्राथमिक स्तर) दोनों के लिए आयोजन किया गया था।
परीक्षा से जुड़ी मुख्य तिथियां
- एग्जाम सिटी डिटेल्स: 22 जून 2026
- एडमिट कार्ड जारी: 30 जून 2026
- परीक्षा आयोजन: 2 से 4 जुलाई 2026
- आंसर-की जारी: 8 जुलाई 2026
कटऑफ और क्वालीफाइंग मार्क्स
परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को श्रेणीवार न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक हासिल करने होंगे:
जनरल (General) :- 60%
आरक्षित वर्ग (Reserved Categories) :- 75%
उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को UPTET प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिसकी वैधता आजीवन (Lifetime Validity) रहेगी।
स्कोरकार्ड में इन जानकारियों को जरूर जांचें
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी स्कोर कार्ड में निम्नलिखित विवरणों का सही मिलान अवश्य कर लें:
- अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि
जेंडर, पिता का नाम और कैटेगरी - विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक और क्वालीफाइंग स्टेटस
UPTET 2026 रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.govt.in पर जाएं।
- होमपेज पर “UPTET Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।
- आपकी स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे जांचकर डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें।








