झारखंड में कर्मचारियों की बल्ले बल्ले: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फिर दिया राज्यकर्मियों को बड़ा तोहफा, अब सभी कर्मियों को मिलेंगे 1 करोड़

Employees in Jharkhand are in for a treat: Chief Minister Hemant Soren again gave a big gift to state employees, now all employees will get Rs 1 crore

Hemant sarkar Insurance policy for Jharkhand employee: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज वित्त विभाग, झारखण्ड सरकार और भारतीय स्टेट बैंक के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के सैलेरी पैकेज को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ ।

एमओयू पर वित्त विभाग की विशेष सचिव राजेश्वरी बी एवं भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक श्री देवेश मित्तल ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर , मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक (झारखंड -बिहार) श्री के. बी. बंगारराजू तथा महाप्रबंधक श्री प्रभाष बोस मौजूद थे।

एमओयू के तहत जिन सरकारी कर्मचारियों का सैलरी अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक में होगा, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक करोड़ रुपए तक का दुर्घटना बीमा समेत स्वास्थ्य बीमा एवं जीवन बीमा औऱ कई अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा।

हेमंत सोरेन ने कहा…

_मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में वित्त विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच राज्य कर्मियों के सैलरी पैकेज को लेकर हुआ एमओयू_

_एमओयू के तहत एसबीआई में सैलरी अकाउंट रखने वाले राज्य कर्मियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक करोड़ रुपए तक का दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा एवं जीवन बीमा समेत कई अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा_

_मुख्यमंत्री ने कहा- सरकारी कर्मियों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नए अध्याय की हो रही शुरुआत_

_मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मियों से कहा – राज्य हित में अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करें_

_मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड जैसे पिछड़े राज्य में एसबीआई जैसी संस्थाएं सहयोग के लिए आ रही आगे_

_सभी श्रेणी के सरकारी कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध_

_दूरदर्शी सोच और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है हमारी सरकार_

_एक बार फिर नए अध्याय की हो रही शुरुआत_

मुख्यमंत्री ने एमओयू हस्ताक्षर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी श्रेणी के सरकारी कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में सरकारी कर्मियों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में आज से एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है।

इसी कड़ी में राज्य सरकार के कर्मियों को दुर्घटना बीमा का कवर प्रदान करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ मिलकर यह कदम उठाया गया है। दुर्घटना बीमा के माध्यम से उन्हें सेवा काल के दौरान दुर्घटना में मौत होने पर उनके परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी । इसके अलावा कई और व्यवस्थाएं हमारी सरकार ने शुरू की है, जिसके जरिए सरकारी कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित करने का कार्य कर रहे हैं ।

_सरकारी कर्मियों को विपरीत और जटिल परिस्थितियों में दे रहे आर्थिक सुरक्षा_

मुख्यमंत्री ने कहा ने कहा कि आज हर व्यक्ति अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता है। चाहे वह आर्थिक सुरक्षा का मामला हो या फिर स्वास्थ्य या जीवन सुरक्षा का, हमारी सरकार अपने सभी सरकारी कर्मियों की आर्थिक सुरक्षा को लेकर दूरदर्शी सोच और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है । मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह सरकार को आपकी चिंता है ,उसी प्रकार अब झारखंड जैसे पिछड़े राज्य में एसबीआई जैसी संस्थाएं सहयोग के लिए आगे आ रही है।

_राज्य के विकास में सरकारी कर्मचारियों का अहम रोल_

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में सरकारी कर्मियों की अहम भूमिका होती है । राज्य कैसे आगे बढ़े, इसके लिए नीति निर्धारण से लेकर कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने का माध्यम सरकारी कर्मचारी बनते हैं।

ऐसे में सरकारी कर्मियो का मनोबल बढ़ाने के साथ, उन्हें कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण दिया जा है । सरकारी कर्मचारी भी राज्य हित में अपने कार्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करें।

Hpbl Desk

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles