झारखंड: ..तो अब मुखियाजी की भी मुश्किलें बढ़ेगी, राशन कार्ड का केवाईसी नहीं होने पर डीलर्स के साथ-साथ मुखिया भी होंगे जिम्मेदार..

Jharkhand: ..now the problems of the Mukhiya will also increase, if the KYC of the ration card is not done then the Mukhiya along with the dealers will also be responsible..

Ration Card e-KYC: राशन कार्ड का केवाईसी नहीं कराया, तो अब मुखिया पर भी कार्रवाई होगी। पहले सिर्फ डीलरों को ही कार्रवाई के दायरे में रखा गया था, लेकिन केवाईसी नहीं होने की सूरत में जिस आपराधिक धाराओं के तहत डीलरों पर कार्रवाई होनी थी, वैसी ही कार्रवाई मुखिया के खिलाफ भी होगी।

 

इस संबंध में झारखंड के गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने निर्देश जारी किया है। अपने निर्देश में बीडीओ ने कहा है कि प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया को 12 घंटे के अंदर अपनी-अपनी पंचायत के डीलरों के साथ बैठक करेंगे और वैसे राशन कार्डधारी जिनका अभी तक ई-केवाईसी नहीं हुआ है, उनका तत्काल ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करेंगे।

 

बीडीओ ने कहा है कि ई-केवाईसी नहीं करनेवाले डीलरों पर जिस तरह लापरवाही एवं आपराधिक मामला बनता है, उसी प्रकार मुखिया भी इसके जिम्मेवार माने जाएंगे। जानकारी के मुताबिक डीलरों द्वारा अभी तक 11 हजार लाभुकों का ई-केवाईसी नहीं किया गया है। इसे लापरवाही एवं आपराधिक कार्य माना जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी को पता है कि ई-केवाईसी करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 तक ही है।

 

इस मामले को लेकर बीडीओ ने मुखिया और पंचायत सचिव को डीलरों के साथ बैठक कर लाभुकों का शत प्रतिशत ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया है। बीडीओ के रुख से साफ है कि अगर तय मियाद के भीतर केवाईसी नहीं किया गया, तो डीलर के साथ-साथ मुखिया के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles