जमुई छेड़खानी कांड में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में लगी गोली, पुलिस के साथ मुठभेड़ का दावा

Main accused in Jamui molestation case shot in the leg; police claim encounter.

Encounter News। एक इनकाउंटर की खबर आ रही है। लड़की से छेड़खानी के मुख्य आरोपी के साथ इनकाउंटर हुआ है। दरअसल बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और बदसलूकी के वायरल वीडियो को लेकर मचे बवाल के बीच पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, घटना के मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

 

पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पुलिस टीम से बचकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद फायरिंग हुई।इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, घटना में कुल 7-8 लोगों के शामिल होने की आशंका है और बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

घटना वाली जगह ले गई थी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी नंदन यादव को घटना से जुड़े स्थान पर ले जाकर पूछताछ और जांच की जा रही थी। इसी दौरान उसने कथित तौर पर पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की।पुलिस का दावा है कि भागने के दौरान आरोपी को रोकने के लिए गोली चलाई गई, जो उसके पैर में लगी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

चेहरे पर गमछा बांधकर पहुंचा था आरोपी

पुलिस जांच के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना के दौरान नंदन यादव ने चेहरे पर गमछा बांधा हुआ था। पुलिस ने उसे मामले का मुख्य आरोपी बताया है। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब नंदन यादव के घायल होने से पुलिस की गिरफ्त में आरोपियों की संख्या चार हो गई है।

 

7-8 आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि वारदात में करीब 7 से 8 आरोपियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से चार पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 

वायरल वीडियो के बाद देशभर में चर्चा

नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी और बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जमुई की घटना को लेकर व्यापक प्रतिक्रिया सामने आई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की।

 

अब मुख्य आरोपी के घायल होने की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है। एनकाउंटर से जुड़े पूरे घटनाक्रम और पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close