जुड़वा बेटियों को काटने के बाद लाश के सामने बैठा रहा बाप, फिर खुद ही पुलिस को कॉल कर बुलाया, पुलिस ने बजाया कॉलवेल, तब पत्नी को लगी वारदात की भनक, रुला देगी ये कहानी…

After hacking his twin daughters to death, the father sat in front of their bodies, then called the police himself, the police rang the call bell, then the wife got to know about the crime, this story will make you cry...

“पत्नी बदहवास होकर, एक कोने में बिलखते हुए बोल रही थी, जिसके लिए सब कुछ छोड़ा, परिवार-रिश्ता सब कुछ दांव पर लगा दिया, वो मेरी बेटी को ऐसी भयानक मौत देगा, ये सपने में भी नहीं सोचा था….”

Crime News। एक पिता ने पहले तो अपनी दो जुड़वां बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद ही फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। दिल दहलाने वाली ये घटना कानपुर शहर के नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित किदवई नगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट की है। रविवार तड़के इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 45 वर्षीय शशि रंजन मिश्रा ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को कॉल कर इसकी जानकारी दी और मौके पर ही बैठा रहा।

खुद पुलिस को दी सूचना
पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि आरोपी शशि रंजन मिश्रा ने सुबह करीब 4:20 बजे डायल-112 पर फोन कर बताया कि उसने अपनी दोनों बेटियों की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा बंद था, जिसे पत्नी रेशमा छेत्री ने खोला।जब पुलिस ने घटना की जानकारी दी, तो रेशमा भागते हुए कमरे में पहुंची और वहां का मंजर देखकर बदहवास हो गई। दोनों बच्चियों के शव खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे, जबकि आरोपी पास ही बैठा था। शशि रंजन बिहार का रहने वाला है। जबकि उसकी पत्नी रेशमा सिलीगुड़ी की रहने वाली थी।

नींद की गोलियां देकर की हत्या
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले बेटियों के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं, जिससे वे अचेत हो गईं। इसके बाद उसने उनका गला दबाया और फिर धारदार हथियार (चापड़) से गला रेत दिया।फोरेंसिक टीम के अनुसार, बच्चियां फर्श पर पड़ी थीं और बेड पूरी तरह साफ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या बेहद योजनाबद्ध तरीके से की गई।

हत्या के बाद आत्महत्या की थी योजना
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद भी आत्महत्या करना चाहता था, लेकिन हत्या के बाद घबरा गया और ऐसा नहीं कर सका। उसने कहा कि वह अपनी बेटियों से बहुत प्यार करता था, लेकिन उसे भविष्य की चिंता सताती थी कि उसके मरने के बाद बेटियों का क्या होगा। इसलिए वो बेटियों को मारकर आत्महत्या करना चाहता था। मौत की प्लानिंग उसने दो दिन पहले तैयार किया था। इसके लिए उसने चापड़ भी खरीदा था।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
पत्नी रेशमा छेत्री ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शशि रंजन शराब का आदी था और अक्सर मारपीट करता था। वह उसे खाने तक नहीं देता था और हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाकर उस पर नजर रखता था।रेशमा के अनुसार, दोनों की लव मैरिज 2014 में हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही रिश्ते खराब हो गए। पति अक्सर कहता था कि वह बेटे को लेकर चली जाए, जबकि बेटियों को वह अपने पास रखेगा। पत्नी को पति को अपने सीक्रेट कमरे में जाने की इजाजत नहीं थी, वो अपनी बेटियों और पति को सिर्फ सीसीटीवी के जरिये स्क्रीन पर ही देख सकती थी।

प्रेमिका की मौत और मानसिक तनाव का असर
जानकारी के अनुसार, आरोपी की मां की कुछ समय पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। वह अक्सर कहता था कि वह भी मरना चाहता है और बेटियों को साथ ले जाएगा। रेशमा को मायके भी जाने नहीं दिया जाता था। एक बार रेशमा मायके गयी, तो सिर्फ बेटे को जाने दिया गयी, बेटियां शशिरंजन ने खुद रख ली। हालांकि बेटियों से दूरी रेशमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और फिर वापस लौट आयी।

सीसीटीवी में कैद हुई आखिरी गतिविधियां
घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना से पहले की गतिविधियां कैद हुई हैं। रात करीब 2:30 बजे आरोपी एक बेटी को बाथरूम ले जाता दिखा, फिर कमरे में लौटकर लाइट बंद कर दी। इसके बाद कोई आवाज नहीं आई।

पुलिस जांच जारी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और हत्या के पीछे की सभी परिस्थितियों को खंगाला जा रहा है। बेटियों की मौत के बाद मां बदहवास थी, वहीं पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इधर, दोनों बेटियों की लाश अस्पताल में लवारिश हालत में पड़ी रही। ना तो मायके और ना ही ससुराल पक्ष के लोग ही पहुंचे।

Related Articles