Amarnath Yatra Bus Accident: 50 फीट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 40 यात्री घायल… आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

Amarnath Yatra Bus Accident: बालटाल से श्रीनगर जा रही बस हादसे का शिकार, MP और राजस्थान के श्रद्धालु घायल

श्रीनगर/मंदसौर। अमरनाथ यात्रा के दौरान मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बालटाल से श्रीनगर की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक यात्री बस गंदेरबल जिले के रंगा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों के साथ राहत एवं बचाव दल ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दुर्घटना में 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई यात्री शामिल हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी भी यात्री की मौत की सूचना नहीं है।

आधिकारिक काफिले का हिस्सा नहीं थी बस

जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त बस भगवती यात्रा कंपनी की थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर AR 11 D5655 बताया जा रहा है। यह बस बालटाल से श्रीनगर की ओर जा रही थी, लेकिन यह अमरनाथ यात्रा के आधिकारिक काफिले (Convey) का हिस्सा नहीं थी। रंगा मोड़ के पास अचानक चालक का नियंत्रण बस से हट गया और बस सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर पहले उप-जिला अस्पताल कंगन ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 40 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए SKIMS सौरा (श्रीनगर) रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों ने क्या बताया?

अस्पताल सूत्रों के अनुसार कई श्रद्धालुओं को सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और किसी भी श्रद्धालु के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान के श्रद्धालु शामिल

हादसे में घायल हुए यात्रियों की पहचान कर ली गई है। इनमें बड़ी संख्या मध्य प्रदेश और राजस्थान के श्रद्धालुओं की है, जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन सभी यात्रियों के परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

प्रशासन ने शुरू की हादसे की जांच

प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *