बर्थडे पार्टी के नाम पर बुलाया, फिर आर्केस्ट्रा डांसर से सामूहिक दुष्कर्म, FIR के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार, कुछ फरार

Crime News। बर्थडे पार्टी में बुलायी गयी डांसर के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। पार्टी के नाम पर डांसर को कमरे में बुलाया गया और फिर वहां मौजूद लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला बिहार के नालंदा जिले का है। जहां जन्मदिन की पार्टी में डांस करने के लिए बुलायी डांसर के साथ हैवानियत की गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के नालंदा जिले में बर्थडे पार्टी के नाम पर एक आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में किराए के मकान में हुई इस वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

बिचौलिए के जरिए डांस कार्यक्रम के लिए बुलाया
जानकारी के अनुसार, शिवपुरी मोहल्ले के एक किराए के मकान में कुछ युवक रहते थे। पीड़िता आर्केस्ट्रा में डांसर के रूप में काम करती है। आरोप है कि उसे और उसके साथ काम करने वाली एक अन्य युवती को एक बिचौलिए के माध्यम से बर्थडे पार्टी में डांस कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था। इसके लिए पैसे भी तय किए गए थे।दोनों युवतियां तय समय पर पार्टी में पहुंचीं। वहां पहले से करीब आठ लोग मौजूद थे। इसी दौरान दूसरी डांसर किसी कारण से वहां से चली गई और पीड़िता अकेली रह गई।

अकेला पाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म
पीड़िता के आरोप के मुताबिक, अकेला पाकर वहां मौजूद दो युवकों ने उसे डराया-धमकाया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि बाकी लोगों ने भी इस अपराध में सहयोग किया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही लहेरी थाना पुलिस और बिहारशरीफ सदर डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को सुरक्षित किया गया और FSL की टीम को बुलाया गया। टीम ने कमरे का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों के तहत जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

चार आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
नालंदा पुलिस के अनुसार, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दोनों युवतियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close