झारखंड-दुल्हा बनने से पहले जवान गिरफ्तार: बारात में रंग जमाने दोस्तों के लिए दारू लेकर जा रहा था आर्मी जवान, दुल्हन के घर जाने के बजाय पहुंच गया हवालात

Jharkhand- Jawan arrested before becoming groom: Army Jawan was carrying liquor for his friends to have fun in the wedding procession, instead of going to the bride's house he ended up in jail

Dulha Arrest : शादी के ठीक पहले दुल्हा हवालात पहुंच गया। दुल्हा बनने जा रहा आर्मी जवान अपनी शादी में रंग जमाने के लिए अपने दोस्तों की खातिर दारू लेकर जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही पुलिस को भनक लग गयी। लिहाजा, बारात लेकर दुल्हन को लाने जाने से पहले ही दुल्हा जेल चला गया।

 

मामला बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी का है। जवान का नाम विक्रम कुमार है। जानकारी के मुताबिक आर्मी जवान आर्मी की कैंटिन से शराब लेकर जा रहा था, लेकिन बिहार की सीमा पर गिरफ्तार हो गया।

 

जहां एक दूल्हे को अपनी बारात के लिए शराब लेकर जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उत्पाद बलों ने एक यात्री बस में सवार रहे दूल्हा के पास से 11 बोतल विदेशी शराब जब्त की और प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार को रांची से आ रही पीहू बस संख्या की जांच उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार ने की।

 

जांच में बस में सवार एक युवक के पास बैग से 11 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी. जब्त शराब में 750 एमएल वाले गोल्फर्स शॉट के दो बोतल, लॉयन डैडी ओरिजिनल डार्क रम के दो बोतल, व्हाइट एंड ब्लू के दो बोतल, आफ्टर डार्क की चार बोतल व पॉल जॉन इंडियन सिंगल माल्ट की एक बोतल शराब शामिल है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक शराब के साथ गिरफ्तार युवक की पहचान आर्मी जवान के रुप में हुई है। समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र निवासी कैलाश प्रसाद महतो के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद अधीक्षक ने आगे बताया कि बिहार मद्दनिषेध को सफल बनाने को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद बलों के द्वारा झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच की जाती है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

close