भीषण हादसा: छठ पर घर लौट रहे यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, 3 की मौत, 35 घायल; 7 की हालत गंभीर

Horrific accident: Bus carrying passengers returning home for Chhath plunges into a gorge; 3 dead, 35 injured—7 in critical condition

Bus Accident : छठ महापर्व पर घर लौट रहे यात्रियों की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कईयों की हालत गंभीर है। मामला आगरा एक्सप्रेसवे की है, जहां जीरो प्वाइंट मोहन के पास बस अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 फीट नीचे खाई में पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बस राजस्थान के रेवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी। बस में बच्चों समेत करीब 65 यात्री सवार थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे जीरो प्वाइंट मोहन के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जबकि कुछ एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

छठ मनाने घर लौट रहे थे यात्री, रास्ते में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश यात्री छठ पर्व मनाने के लिए बिहार स्थित अपने घर लौट रहे थे। त्योहार पर परिवार के बीच पहुंचने की उम्मीद लेकर निकले यात्रियों को रास्ते में इस भीषण दुर्घटना का सामना करना पड़ा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। अग्निशमन कर्मियों ने विशेष उपकरणों की मदद से बस में बुरी तरह फंसे 15 से 16 यात्रियों को बाहर निकाला। इनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल था। संयुक्त प्रयास से करीब 35 मिनट में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया गया।

तीन की मौत, सात गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जितेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार, हादसे में 35 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। तीन यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में बिहार के छपरा निवासी 63 वर्षीय शंकर रज्जक और 43 वर्षीय शामली राय की पहचान हुई है। तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सात लोगों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। एक अन्य घायल शुभम को मामूली चोट आई थी। उपचार के बाद वह अस्पताल से चला गया।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनके उपचार की जानकारी ली।

41 की क्षमता वाली बस में सवार थे करीब 65 यात्री

इस हादसे के बाद बस में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने का मामला भी सामने आया है। बस का नंबर बीआर 28 पी 4332 बताया गया है। आरटीओ प्रवर्तन के मुताबिक, बस की निर्धारित क्षमता 41 यात्रियों की थी, जबकि इसमें बच्चों समेत करीब 65 लोग सवार थे।

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर निर्धारित क्षमता से करीब 24 अधिक यात्रियों को लेकर बस एक्सप्रेसवे पर कैसे दौड़ रही थी? क्या रास्ते में कहीं इसकी जांच नहीं हुई? फिलहाल हादसे के बाद ओवरलोडिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।छठ महापर्व से पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया है।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close