भोजपुरी सिंगर ने एक्टर अमरेंद्र पर लगाया यौन शोषण का आरोप, 5 साल लिव इन में रही, शादी करने को कहा, फिर पीटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस
Bhojpuri singer accuses actor Amarendra of sexual assault; lived in a live-in relationship for five years, asked him to marry her, then beat him; case filed on court orders

Bhojpuri Singer Rape Case : भोजपुरी सिंगर ने भोजपुरी एक्टर अमरेंद्र प्रताप सिंह पर रेप का आरोप लगाया है। भोजपुरी सिंगर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, जातिसूचक टिप्पणी और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। सिंगर का कहना है कि वे दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के बाद आखिरकार कोर्ट के आदेश पर SC/ST थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता का कहना है कि वे दोनों पिछले पांच वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहे।सिंगर ने पुलिस को दिए बयान में कहा, “अमरेंद्र हमेशा मुझसे कहता था कि वह मुझसे ही शादी करेगा। मैंने उस पर भरोसा किया और उसके साथ रहने लगी। इसी दौरान उसने कई बार मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए।
जब मैंने शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसका रवैया अचानक बदल गया।”पीड़िता ने आगे बताया कि जब उसने शादी से पहले संबंध बनाने पर आपत्ति जताई और दूरी बनानी शुरू की, तो अमरेंद्र का व्यवहार हिंसक हो गया। “वह मुझे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करता था और कई बार मारपीट भी की। एक बार तो उसने पटना जंक्शन पर सरेआम मुझे थप्पड़ मार दिया,” उन्होंने कहा।
पीड़िता ने यह भी बताया कि वे दोनों पहली बार पांच साल पहले एक स्टेज शो के दौरान मिले थे। दोनों ने साथ में 12 से अधिक एल्बम पर काम किया था, जिससे धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ीं और वे साथ रहने लगे। “शुरुआत में सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जैसे ही मैंने शादी की बात की, अमरेंद्र का रवैया बदल गया,” सिंगर ने कहा।
पीड़िता के अनुसार, इस साल 15 अप्रैल, 21 जून और 18 जुलाई को अमरेंद्र ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। “उसने कहा कि अगर मैंने कहीं शिकायत की तो मुझे खत्म कर देगा। मैं मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी हूं,” उसने कहा।
पीड़िता ने 21 जून को पटना महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने 26 अगस्त को SC/ST थाने में लिखित शिकायत दी। फिर भी मामला आगे नहीं बढ़ा। 30 अगस्त को उसने पटना एसएसपी कार्यालय जाकर गुहार लगाई, पर नतीजा वही रहा।
आखिरकार, जब सभी प्रयास विफल हो गए, तो पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद पटना के SC/ST थाने में मामला दर्ज किया गया। थानेदार ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।









