अपने पर्स में भूलकर भी न रखें ये चीजें, हो सकता है भारी नुकसान

Never keep these things in your purse—doing so could lead to significant loss.

पर्स सिर्फ पैसे रखने की जगह नहीं होता, बल्कि यह हमारी आर्थिक स्थिति और रोजमर्रा की आदतों से भी जुड़ा होता है. वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि पर्स को व्यवस्थित रखने और उसमें सही चीजें रखने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है. वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें पर्स में रखने से बचने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार पर्स में क्या रखने से हमें बचना चाहिए।

कई लोग पर्स में पुराने बिजली बिल, खरीदारी की रसीदें, बेकार पर्चियां या इस्तेमाल हो चुके टिकट लंबे समय तक संभालकर रखते हैं. वास्तु के अनुसार ऐसी बेकार चीजों से पर्स भरकर रखना शुभ नहीं माना जाता.

अगर पर्स में फटे हुए नोट, टूटे कार्ड, खराब फोटो या बेकार सामान रखा हो, तो उसे हटा देना बेहतर  होगा। वास्तु के अनुसार ऐसी चीजें नकारात्मकता का कारण बन सकती हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स को पूरी तरह खाली नहीं रखना चाहिए. उसमें कम से कम एक नोट या कुछ सिक्के जरूर होने चाहिए. यह आर्थिक स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

वास्तु के अनुसार पर्स में नोटों को हमेशा ठीक से मोड़कर या सीधा रखकर रखना चाहिए. मुड़े-तुड़े या बिखरे हुए नोट रखने से अव्यवस्था बढ़ती है.

अगर आप चाहें तो पर्स में मां लक्ष्मी की छोटी तस्वीर, श्रीयंत्र या लाल रंग के साफ कपड़े में बंधा एक चावल का दाना रख सकते हैं. वास्तु मान्यताओं के अनुसार ये चीजें सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक मानी जाती हैं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *