वास्तु शास्त्र के हिसाब से जाने किस दिशा मे आपके किचेन का दरवाजा रखना माना जाता है सही, जाने क्या होते हैं इसके लाभ
Find out which direction is considered ideal for your kitchen door according to Vastu Shastra, and learn about the associated benefits.

घर बनाते समय किचन की दिशा और उसकी बनावट पर खास ध्यान दिया जाता है. वास्तु शास्त्र में किचन को घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है, क्योंकि यहां परिवार के लिए भोजन तैयार होता है. किचन का दरवाजा किस दिशा में खुलता है, इसे लेकर भी कई वास्तु मान्यताएं हैं.
किचन के दरवाजे की दिशा तय करते समय घर की पूरी संरचना और किचन की स्थिति को ध्यान में रखना चाहिए. आमतौर पर किचन का दरवाजा पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है.
अगर किचन का दरवाजा पूर्व दिशा की ओर खुलता है, तो इसे अच्छा विकल्प माना जाता है. खासकर सुबह की रोशनी किचन तक आसानी से पहुंच सके तो जगह भी ज्यादा खुली और रोशन महसूस होती है.









