क्या आपके घर में भी पड़े रहते हैं उल्टे जूते-चप्पल? वस्तु के अनुसार जानें क्या हो सकते है इसके नुकसान
Do shoes and slippers often lie upside down in your home? Find out the potential negative consequences according to Vastu.

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में उल्टा जूते और चप्पल को रखना शुभ नहीं माना गया है. मान्यता है कि इन्हें उल्टा या बिखरा हुआ रखने से घर की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
घर के मुख्य द्वार या किसी भी कोने में उल्टे जूते-चप्पल रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है. इससे घर में परिवार के सदस्यों के विचारों में भी कड़वाहट आने लगती है.
गंदे जूते-चप्पलों को उल्टा या इधर-उधर बिखरा हुआ रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में उनका आगमन नहीं होता.
जूते-चप्पलों को बिखरा हुआ या उल्टा रखने से कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो सकती है. इसके कारण व्यक्ति को कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है और शनि दोष का प्रभाव भी बढ़ सकता है.









