Durga Puja Stampede: कोलकाता में बड़ा हादसा, चोरबागान पूजा पंडाल के पास भगदड़ से 17 की मौत, मची अफरा-तफरी
Durga Puja Stampede: Major tragedy in Kolkata; 17 dead following a stampede near the Chorbagan Puja pandal, sparking widespread chaos.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। सप्तमी की शाम चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल के पास अचानक भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस भीषण हादसे में 17 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 2525 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अचानक बारिश और भगदड़ से मची अफरा-तफरी
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि जैसे ही बारिश शुरू हुई, चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर इंतजार कर रही भीड़ अचानक आगे की तरफ भागी। इस दौरान कुछ लोग सड़क पर गिर गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। घटना के समय पंडाल और उसके आसपास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी।
मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने दर्दनाक मंजर बयां करते हुए बताया, “कई लोग बेहोश हो गए थे। हालात इतने गंभीर थे कि कुछ बेहोश लोगों को मोटरसाइकिलों पर लादकर अस्पताल ले जाया जा रहा था। मैंने अपनी आंखों के सामने यह सब होते देखा, चारों तरफ भारी भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल था।”
प्रशासन और नेताओं की प्रतिक्रिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और आपदा प्रबंधन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पूजा आयोजकों ने भी स्थिति को संभालने और प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए तुरंत कदम उठाए।
ममता बनर्जी का दुख: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, “चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा है और बहुत दुख हुआ है। मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं और इस कठिन समय में उनके परिवारों को शक्ति और साहस मिले।”
टीएमसी नेता कुणाल घोष का बयान: टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमारी इस वक्त सबसे बड़ी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना और घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए और हमारे पार्टी कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्यों में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।









