झारखंड विमान हादसे पर बोले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, उड़ान भरते ही मौसम हो गया खराब, बताया, कहां था विमान का लास्ट लोकेशन… देखें VIDEO
Health Minister Irfan Ansari spoke on the Jharkhand plane crash, saying the weather turned bad as soon as the flight took off. He explained the plane's last known location.

Jharkhand Plane Crash news /23.2.26। झारखंड में हुए विमान हादसे को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि रांची से दिल्ली जा रही चार्टर एंबुलेंस लापता, 5 लोग सवार झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक निजी चार्टर एंबुलेंस अचानक लापता हो गई है।
उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार, विमान ने शाम करीब 7:00 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और रात 8:30 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचना निर्धारित था। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस विमान में मरीज और मेडिकल टीम समेत कुल पांच लोग सवार थे। उड़ान के कुछ समय बाद मौसम खराब हो गया, जिसके बाद एटीसी से संपर्क टूट गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार विमान की आखिरी लोकेशन लातेहार और पलामू के बीच जंगल क्षेत्र के ऊपर बताई जा रही है।
यहां देखें VIDEO…
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर हैं। संभावित क्षेत्र में खोज और राहत अभियान तेज कर दिया गया है। अभी तक आधिकारिक रूप से किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि इस दर्दनाक खबर ने मुझे झकझोर कर रख दिया है। पांच जिंदगियां दांव पर हैं। मैंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई और हर संभव संसाधन लगाने का निर्देश दिया है।
रांची से दिल्ली जा रही चार्टर एंबुलेंस लापता, 5 लोग सवार
झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक निजी चार्टर एंबुलेंस अचानक लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार, विमान ने शाम करीब 7:00 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और रात 8:30 बजे के आसपास दिल्ली… pic.twitter.com/n3KTCQ3MvE— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) February 23, 2026
हमारी प्राथमिकता सभी यात्रियों की सुरक्षित बरामदगी है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित हों और जल्द से जल्द राहत व बचाव कार्य सफल हो। राज्य सरकार पूरी गंभीरता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
इसे भी पढ़ें…
झारखंड बिग ब्रेकिंग: रांची से दिल्ली आ रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, चतरा के घने जंगल के पास विमान हो गया क्रैश, प्रशासन-पुलिस की टीम रवाना…देखें VIDEO
https://hpbltop.com/jharkhand/2026/02/23/jharkhand-big-breaking-the-plane-coming-from-ranchi-to-delhi-crashed-near-the-dense-forest-of-chatra-the-plane-crashe









