अगर आप भी बना रहे हैं प्लान ऑटोमैटिक कार खरीदने का तो पेश है ₹10 लाख से कम बजट में ये ऑटोमैटिक कार, जाने क्या है इसके खाश फीचर्स

If you are planning to buy an automatic car, here are some options priced under ₹10 lakh—find out about their key features.

अब कम बजट में भी आपके पास कई शानदार ऑटोमैटिक कारों के विकल्प मौजूद हैं.खास बात यह है कि अब इस बजट में हैचबैक, कॉम्पैक्ट SUV और CNG ऑटोमैटिक जैसी कई कैटेगरी उपलब्ध हैं, जिससे खरीदार अपनी जरूरत के हिसाब से सही विकल्प चुन सकते हैं.

पहले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिर्फ महंगी कारों तक सीमित था, लेकिन अब ये फीचर्स कम कीमत में भी कई मॉडल उपलब्ध हैं. ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की वजह से ड्राइविंग आसान होती है और बार-बार गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. यही कारण है कि  फैमिली यूजर्स भी अब ऑटोमैटिक मॉडल को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

अब सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, बल्कि CNG के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलने लगा है.tata की टियागो, अल्ट्रोज और पंच जैसी कारें CNG के साथ ऑटोमैटिक विकल्प देती हैं. वहीं निसान मैग्नाइट में CNG रेट्रोफिट का विकल्प मौजूद है।

टाटा पंच और हुंडई एक्सटर ऐसे मॉडल हैं जो ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, बेहतर सीटिंग पोजिशन और दमदार डिजाइन के साथ आते हैं. टाटा पंच में 193 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस और 5-स्पीड AMT मिलता है, जबकि हुंडई एक्सटर में पैडल शिफ्टर, आधुनिक केबिन और कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

अगर आप कम मेंटेनेंस, बेहतर माइलेज और मजबूत सर्विस नेटवर्क है, तो मारुति सुजुकी बलेनो और मारुति डिजायर AMT आज भी सबसे मजबूत विकल्पों में शामिल हैं.इन कारों की रीसेल वैल्यू भी अच्छी रहती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close