झारखंड: न्यू ईयर पार्टी में झारखंड में लोगों ने रिकॉर्डतो़ड़ पी शराब, दो दिन के भीतर जानिये कितने करोड़ की बिकी दारू, सबसे ज्यादा रांची में…
Jharkhand: People in Jharkhand drank record-breaking liquor during the New Year party. Know how many crores worth of liquor was sold within two days, maximum in Ranchi...

Jharkhand Shrab ka Record : नए साल के जश्न में झारखंड में जमकर जाम छलकाये गये हैं। न्यू ईयर की पार्टी में झारखंड में 65 करोड़ से ज्यादा की शराब पी गयी। राजधानी रांची में अकेले 10 करोड़ से ज्यादा की शराब पी गयी है। 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक राज्यभर में शराब बिक्री के जो आंकड़े हैं, वो काफी चौकाने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक 65 करोड़ रुपये की शराब बेची गयी, जबकि राजधानी रांची में तीन दिनों में लगभग 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
जानकारी के मुताबिक, तीन दिनों में अनुमानित बिक्री 65 से 70 करोड़ रुपये के बीच रही। उन्होंने बताया कि हालांकि शराब का उठाव पर्याप्त था, लेकिन उसके अनुरूप बिक्री पूरी तरह नहीं हो सकी। इसके बावजूद नए साल के अवसर पर बिक्री का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 5 करोड़ रुपये अधिक है।
31 दिसंबर को हुई सबसे अधिक बिक्री
आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर को शराब की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। इस दिन राज्यभर में लगभग 30 करोड़ रुपये की शराब बिकी। यह आंकड़ा 31 दिसंबर 2024 की तुलना में करीब ढाई करोड़ रुपये अधिक है। पिछले वर्ष 31 दिसंबर को राज्य में 27.52 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई थी।वहीं, 30 दिसंबर को लगभग 16 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। इस तरह केवल दो दिनों में ही राज्य में 46 करोड़ रुपये से अधिक का शराब कारोबार हुआ।
1 जनवरी को भी बनी रही बिक्री की रफ्तार
नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को भी शराब की बिक्री में कोई खास गिरावट नहीं देखी गई। अनुमान के मुताबिक, इस दिन 18 से 19 करोड़ रुपये की शराब बिकी। हालांकि, इसका आधिकारिक आंकड़ा अभी जारी नहीं हुआ है। यदि इन तीनों दिनों के आंकड़ों को जोड़ा जाए, तो कुल बिक्री लगभग 65 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है।पिछले वर्ष नए साल के मौके पर इन्हीं तीन दिनों में राज्य में करीब 60 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी। इस लिहाज से इस साल लगभग 5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
राजधानी रांची में 10 करोड़ रुपये का कारोबार
राजधानी रांची में भी नए साल के जश्न का असर शराब की बिक्री पर साफ नजर आया। 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच रांची में करीब 10 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। नए साल के मौके पर रांची समेत अन्य शहरों में शराब की मांग को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे।
अस्थायी लाइसेंस और एक्सटेंशन काउंटर की अनुमति
नए साल के अवसर पर शराब बिक्री को नियंत्रित और व्यवस्थित रखने के लिए सरकार की ओर से दो दर्जन से अधिक अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए थे। इसके अलावा, लगभग 30 बार और रेस्तरां को एक्सटेंशन काउंटर की अनुमति दी गई थी।इस व्यवस्था के तहत निर्धारित समय से दो घंटे अधिक शराब बिक्री की अनुमति दी गई, जिससे ग्राहकों को देर रात तक शराब खरीदने की सुविधा मिल सकी। इसका सीधा असर बिक्री के आंकड़ों पर देखने को मिला।









