LIC ने नए प्लान में पति-पत्नी को एक ही पॉलिसी में मिलेगी सुरक्षा, जानें विस्तार से इनके फीचर्स और फायदे

LIC's new plan covers husband and wife under a single policy; learn about its features and benefits in detail.

नई दिल्ली। LIC ने बाजार में दो नए जॉइंट लाइफ इंश्योरेंस सेविंग्स प्लान लाया हैं। इनके नाम न्यू जीवन साथी सिंगल प्रीमियम (New Jeevan Sathi Single Premium) और न्यू जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम (New Jeevan Sathi Limited Premium) शामिल हैं। ये प्लान खासतौर से उन जोड़ों के लिए हैं जो एक ही पॉलिसी में फाइनेंशियल प्रोटेक्शन और लॉन्ग टर्म सेविंग्स की तलाश करते हैं।

दोनों स्कीम शेयर बाजार के जोखिमों से पूरी तरह सुरक्षित हैं। इन प्लास में मृत्यु पे मिलने वाले सभी लाभ पहले से फिक्स्ड होते हैं। साथ ही इसमें बोनस या डिविडेंट जैसे लाभ नहीं मिलते। इसमें निवेशकों को गारंटीड एडिशंस का फायदा मिलता है, जिससे रिटर्न की गारंटी रहती है। आइए विस्तार से जानते हैं दोनों स्कीमों के फायदे।

 न्यू जीवन साथी (सिंगल प्रीमियम) के फायदे

  • इसमें आपको बार-बार प्रीमियम देने का झंझट नहीं होता, सिर्फ वन टाइम इन्वेस्टमेंट है।
  • एक ही पॉलिसी के तहत पति और पत्नी दोनों को जीवन बीमा कवर मिलता है।
  • इस प्लान में पॉलिसी की पूरी अवधि के दौरान प्रति 1000 रुपये के बेसिक सम एश्योर्ड पर 70 रुपये प्रति वर्ष का गारंटीड एडिशन (मुनाफा) जुड़ता रहेगा।
  • ग्राहकों को रिस्क कवर चुनने के लिए दो विकल्प मिलते हैं। पहले विकल्प के तहत कुल सिंगल प्रीमियम का 1.25 गुना या बेसिक सम एश्योर्ड  दूसरा विकल्प है- कुल सिंगल प्रीमियम का 10 गुना।

न्यू जीवन साथी (Limited Premium) के फीचर्स

  • यह प्लान उन लोगों के लिए है जो एक तय समय सीमा तक ही प्रीमियम का भुगतान करना चाहते हैं।
  • इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान अगर पति या पत्नी में से किसी एक की भी मृत्यु हो जाती है, तो आगे के सारे प्रीमियम माफ कर दिए जाते हैं और पॉलिसी बिना किसी बाधा के चलती रहती है।
  • इसमें भी मृत्यु लाभ के लिए दो विकल्प मिलते हैं। पहले ऑप्शन के तहत सालाना प्रीमियम का 7 गुना या बेसिक सम एश्योर्ड। दूसरा विकल्प है कुल सिंगल प्रीमियम का 10 गुना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *