जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी वैन हुई दुर्घटनाग्रस्त, 15 से ज्यादा बच्चे हुए घायल, दो छात्र की हालत गंभीर

Jamshedpur: Van carrying schoolchildren meets with an accident; over 15 children injured, two students in critical condition.

जमशेदपुर। एक बड़े सड़क हादसे की खबर है। टेल्को थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक वैन अचानक सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन डिवाइडर पर चढ़ गई और उसका चैंबर तक फट गया। हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला और सभी घायलों को टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया।पुलिस के मुताबिक, हादसे में करीब 15 से 17 बच्चे घायल हुए हैं। इनमें दो बच्चों और वैन चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है।

टक्कर के बाद मची चीख-पुकार

हादसा टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड के पास हुआ। बताया जा रहा है कि निजी स्कूल की वैन बच्चों को छोड़ने के लिए टेल्को स्टेडियम की ओर से आ रही थी। इसी दौरान वैन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई और उसके ऊपर चढ़ गई।टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों का ध्यान तुरंत घटनास्थल की ओर गया। वैन के अंदर बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए।

स्थानीय लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। वैन में छोटे बच्चों के साथ बड़े बच्चे भी सवार थे। सभी घायल बच्चों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा गया।हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद टेल्को थाना की टीम मौके पर पहुंची।

दो बच्चे और चालक गंभीर

टेल्को थाना प्रभारी एस. प्रसाद ने बताया कि हादसे में दो बच्चे और वैन चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।पुलिस अधिकारी के अनुसार, हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *