जवान की मौत: पलामू में जवान की गोली लगने से मौत, ड्यूटी हथियार से चली गोली; जांच में जुटी पुलिस

Death of a Jawan: Jawan dies of gunshot wound in Palamu; shot fired from service weapon; police investigating.

पलामू। एक जवान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। प्राथमिक जांच में ड्यूटी हथियार से गोली चलने की खबर आयी है। घटना झारखंड के पलामू जिले की है, जहां CRPF के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब 7:15 बजे विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित CRPF मुख्यालय तिरिल में हुई। मृतक जवान की पहचान भुवनेश्वर पाल, पिता रामलखन पाल, निवासी इमलियाटीकर गांव, हैदरनगर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जवान ने ड्यूटी के लिए आवंटित AK-47 से खुद को गोली मारी। गोली गर्दन में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

गोली चलने की आवाज से मचा हड़कंप

इधर, कैंप में गोली चलने की आवाज सुनकर वहां मौजूद जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक भुवनेश्वर पाल की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।CRPF के IG साकेत सिंह ने जवान की गोली लगने से मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

मौके से दो खोखे बरामद

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। मामले की जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया है।अधिकारियों के मुताबिक जवान की ड्यूटी, घटना से पहले की गतिविधियों और अन्य परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि मौत की परिस्थितियों और कारणों का पता लगाया जा सके।

मानसिक तनाव की भी चर्चा, पुष्टि जांच के बाद

स्थानीय स्तर पर यह बात सामने आई है कि जवान पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। हालांकि, यह घटना का कारण था या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और CRPF अधिकारी जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।जवान के शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस और CRPF की ओर से जांच जारी है।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close