झारखंड-डाक्टरों की हड़ताल: IMA की बैठक में डाक्टरों की हड़ताल की रणनीति हुई तैयार, 22 अक्टूबर से पेन डाउन हड़ताल की चेतावनी, जानिये क्या है मांगें

Jharkhand Doctors' Strike: Strategy for the strike finalized at the IMA meeting; warning issued for a 'pen-down' strike starting October 22—here are the demands.

रांची। डाक्टरों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। आंदोलन की रणनीति तैयार बैठक में तैयार कर दी गयी है। झारखंड में डॉक्टरों के विभिन्न संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर संयुक्त आंदोलन का ऐलान किया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) झारखंड समेत कुल 9 चिकित्सा संगठनों ने मिलकर आंदोलन की रणनीति तैयार की है।

बैठक में डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि मांगों का समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा और 22 अक्टूबर से पेन डाउन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।डॉक्टरों के साझा एजेंडे में चिकित्सकों की सुरक्षा, मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन, Clinical Establishment Act में संशोधन, सरकारी डॉक्टरों के लिए समयबद्ध करियर प्रोग्रेशन, जूनियर डॉक्टरों के वेतन और भर्ती समेत कई मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा आयुष्मान योजना के लंबित भुगतान और मेडिकल छात्रों के स्टाइपेंड से जुड़े विषय भी आंदोलन का हिस्सा होंगे।

पांच चरणों में चलेगा आंदोलन

डॉक्टर संगठनों ने आंदोलन को पांच चरणों में संचालित करने की रूपरेखा तैयार की है। पहले चरण में 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सभी चिकित्सा संगठनों को एकजुट करने की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान एक Joint Committee का गठन किया जाएगा और सरकार को सौंपने के लिए मांगों का Memorandum तैयार किया जाएगा।

इसके बाद दूसरे चरण में 5 से 8 अक्टूबर तक डॉक्टर काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। इस दौरान नियमित चिकित्सा सेवाएं जारी रखते हुए डॉक्टर विरोध दर्ज कराएंगे।9 अक्टूबर को राज्यभर में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। इसमें डॉक्टर संगठन अपनी मांगों, अब तक की कार्रवाई और आंदोलन की आगामी रणनीति की जानकारी देंगे।

21 अक्टूबर को सामूहिक प्रदर्शन

आंदोलन के अगले चरण में 21 अक्टूबर को सामूहिक प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। डॉक्टर संगठनों का कहना है कि इसके बावजूद यदि उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं होती है, तो आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा।डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से पेन डाउन हड़ताल की चेतावनी दी है। हड़ताल की स्थिति में चिकित्सा सेवाओं पर संभावित प्रभाव को लेकर आगे की रणनीति डॉक्टर संगठनों की ओर से तय की जाएगी।

छोटे अस्पतालों को Clinical Establishment Act से बाहर करने की मांग

डॉक्टरों के साझा एजेंडे में 50 बेड तक के छोटे और मध्यम अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लिनिक को Clinical Establishment Act के दायरे से मुक्त करने की मांग प्रमुखता से शामिल है।इसके अलावा सरकारी चिकित्सकों के लिए समयबद्ध Career Progression और DACP लागू करने, जूनियर डॉक्टरों को समय पर वेतन देने, Maternity Benefits उपलब्ध कराने और पारदर्शी Recruitment Calendar जारी करने की मांग की गई है।

आयुष्मान भुगतान और मेडिकल छात्रों के स्टाइपेंड का मुद्दा

डॉक्टर संगठनों ने आयुष्मान भारत और PM-JAY के तहत अस्पतालों को मिलने वाले भुगतान को लेकर भी अपनी मांगें रखी हैं। इनमें उचित पैकेज रेट तय करने, समय पर भुगतान करने और लंबित क्लेम का समाधान करने की मांग शामिल है।अस्पतालों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के लिए Single Window System लागू करने तथा मेडिकल छात्रों को समय पर स्टाइपेंड देने की मांग भी साझा एजेंडे में रखी गई है।

डॉक्टर संगठनों का कहना है कि आंदोलन का उद्देश्य सभी चिकित्सा संगठनों को एक मंच पर लाकर चिकित्सकों और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े लंबित मुद्दों का समाधान कराना है। अब सरकार की प्रतिक्रिया के आधार पर आंदोलन के अगले चरण को लेकर फैसला लिया जाएगा।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close