झारखंड में घुस गये बांग्लादेशी : सभी जिलों के SP को जांच के निर्देश, झारखंड PHQ ने बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही पर पुलिस को किया अलर्ट

Bangladeshis Enter Jharkhand: SPs of all districts instructed to investigate; Jharkhand PHQ alerts police regarding the movement of Bangladeshi nationals.

रांची: झारखंड में एक बार फिर बांग्लादेशियों के इंट्री पर मामला गरम हो गया है। विदेशी नागरिकों, खासकर बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सतर्कता बढ़ा दी है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान करने और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय ने जिलों से संदिग्ध विदेशी नागरिकों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाकर रिपोर्ट भेजने को कहा है। इसमें उनके नाम, ठहरने की अवधि, वर्तमान पता और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी शामिल है।

राज्य में 9 बांग्लादेशी नागरिकों के आने की सूचना

सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार, झारखंड में 9 बांग्लादेशी नागरिकों के आने की सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक इनमें से तीन के वापस लौटने और तीन के इलाज के लिए आने की बात सामने आई है। शेष तीन नागरिकों के भी वापस लौटने की तैयारी की जानकारी पुलिस को मिली है।हालांकि, इन सभी जानकारियों का सत्यापन पुलिस स्तर पर किया जा रहा है।

संताल परगना के चार जिलों पर नजर

पुलिस मुख्यालय को संताल परगना के साहिबगंज, जामताड़ा, देवघर और दुमका जिलों में कुछ संदिग्ध विदेशी नागरिकों के ठहरने से संबंधित इनपुट मिले हैं।इनपुट में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और स्थानीय स्तर पर प्रभाव बनाने की कोशिश से संबंधित जानकारी का भी उल्लेख है। पुलिस इन दावों की जांच कर रही है और उपलब्ध तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

संदिग्ध विदेशी नागरिकों की जानकारी जुटाएंगे जिले

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान कर उनकी पूरी जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है।
रिपोर्ट में मुख्य रूप से—
• नागरिक का नाम और पहचान
• झारखंड में आने का कारण
• ठहरने की अवधि
• वर्तमान पता
• स्थानीय संपर्क
• गतिविधियों से संबंधित जानकारी
शामिल करने को कहा गया है।

रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिलों में संदिग्ध विदेशी नागरिकों से जुड़ी जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद उपलब्ध तथ्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय ने जिलों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को समय पर साझा करने के निर्देश दिए हैं।फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता प्राप्त इनपुट का सत्यापन करना और संबंधित विदेशी नागरिकों की पहचान व दस्तावेजों की जांच करना है।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close